अटल ने कहा…सीएम ने जो कहा…उसे कर दिखाया…पूरा किया दो वादा..अब बिलासपुर का होगा तेजी से विकास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,congress,bilaspur,news,atal shriwasvata,भाजपा सांसद,छत्तीसगढ़ राज्य, बिलासपुर जिले,बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने पहले दौरे में बिलासपुर के विकास को लेकर तीन घोषणाएं की थी। सीएम ने कहा था कि अरपा साडा परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमीनों की खरीदी विक्री के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं होगी। नगर निगम बिलासपुर की सीमा का विस्तार किया जाएगा। बिलासपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना करेंगे। दो वादों को सीएम ने पूरा किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने बताया की मुख्यमंत्री ने तीनो घोषणाओं में से दो को पूरा कर दिया है। तीसरा भी होने वाला है। अरपा साडा परिक्षेत्र में आने वाले जमीन मालिकों की अनापत्ति प्रमाण पत्र की बाध्यता को सीएम ने खत्म कर दिया है। राज्य शासन ने निगम सीमा विस्तार मामले को राजपत्र में प्रकाशित कर दावा आपत्ति आमंत्रित किया है। बहुत जल्द ही बीडीए का भी  गठन किया जाएगा।

                               अटल श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा से बिलासपुर नगर निगम में विकास की संभावना बढेगी। बिलासपुर बी ग्रेड दर्जे का शहर हो जायेगा। यहा के नागरिकों , शासकीय कर्मचारियों को सुविधा प्राप्त होने लगेगी। अरपा साडा का जो रूप है अरपा नदी के विकास की ओर आगे जायेगा। पूर्ववर्ती सरकार ओर मंत्री ने अरपा साडाकरण को व्यवसायीकरण का रूप दे दिया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नदी को हरा भरा करने की योजना में परिवर्तित कर दियां है। नगर की सीमावृद्धि कर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया है। अटल श्रीवास्तव और कांग्रेस जनो ने इसके लिये मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।

Share This Article
close