तखतपुर के होनहार यशवंत ने हासिल की डीएम की उपाधि

Shri Mi
1 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)-नगर के होनहार छात्र डा यशवंत कश्यप ने टाटा मेमोरियल हास्पिटल मुम्बई से डी एम की उपाधि प्राप्त कर नगर को गौरवान्वित किया है। डॉक्टर यशवंत ने डी एम मेडिकल ओंकोलाजी में किया है। यह डिग्री प्राप्त करने वाले वह नगर के पहले व्यक्ति तो है ही संभवत: बिलासपुर जिले से प्रथम कैंसर विशेषज्ञ बन गये हैं। आप नवोदय विद्यालय कुरूद में वाईस प्रिसिंपल रहे स्वर्गीय एस के कश्यप तथा उषा कश्यप के पुत्र हैं। ईन्होने अगस्त 2016 से टाटा मेमोरियल हास्पिटल में प्रवेश लेकर जुलाई 2019 में डी एम मेडिकल ओंकोलोजी में सफलता हासिल की। इसके पूर्व जुलाई 2007 से दिसंबर 2012 तक एम बी बी एस(बी एच यू) से तथा जुलाई 2013 से जुलाई 2016 तक एम डी मेडीसिन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पूर्ण किया।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp Group से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

आप भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय मया राम कश्यप तथा पूर्व मंडी उपाध्यक्ष स्वर्गीय मालिक राम कौशिक के पौत्र हैं। और जनपद अध्यक्ष श्रीमती नूरीता – प्रदीप कौशिक के भतीजे और भांजे हैं। डा यशवंत कश्यप की इस उपलब्धि पर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित किये हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close