पुलिस जन चौपाल में आलाधिकारियों ने बताया…संदिग्धों की दें जानकारी…अपराध नियंत्रण में सीसीटीवी अहम्

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पुलिस कप्तान ने जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबध स्थापित करने थानों में पुलिस जन चौपाल लगाने का आदेश दिया है। इसी क्रम में एडिश्नल एसपी ओम प्रकाश के मार्गदर्शन में सीपत थाने के स्कूल और कालेजों में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को एटीएम फ्रॉड समेत तमाम प्रकार के साइबर अपराध की जानकारी दी। साथ ही बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की किस तरह पहचान कर पुलिस प्रसासन को सूचना दें।
                         पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी थानों में पुलिस जन चौपाल आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में एडिश्नल एसपी ओम प्रकाश के मार्गदर्शन में सीपत स्कूली छात्र छात्राओं समेत आम नागरिकों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। जन चौपाल की बैठक में मौजूद सभी लोगों को सीसीटीवी की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। एटीएम फ्रॉड के अलावा साइबार अपराध के बारे में विस्तार से बताया गया।
                     जन चौपाल में बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी किस तरह एकत्रित की जाए। सूचना पुलिस तक किस तरह से भेजा जाए। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से बताया कि किसी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों से बचने जरूरी है कि क्षेत्र की जनता खासकर मकान मालिक किराएदारों की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेश को जरूर दें।
  जन चौपाल में पुलिस अधिकारियों ने जनता को जागरूक करते हुए कहा कि एटीएम फ्रॉड से बचने के लिए कोई भी व्यक्ति एटीएम का गुप्त कोड किसी भी अन्जान या नजदीकी को नहीं बताए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सीसीटीवी लगाने को कहा। सीसीटीवी की उपयोगिता के बारे में भी बताया । इस दौरान बताया कि चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी की उपयोगिता बढ़ जाती है। छानबीन में आरोपियों को धर पकड़ करने में आसानी होती है।
                       ओपी शर्मा ने बताया कि जन चौपाल में लोगों को जानकारी दी गयी कि संदिग्ध व्यक्तियों नजर रखे। आने- जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को जरूर दे।
close