पद्मश्री के जीवन पर डाला गया प्रकाश…साहित्यकारों ने कहा…उनकी रचनाओं से आती है माटी की ताजी सौंधी खुश्बू

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—नगर में साहित्यिक अलख जगा रहे आयोजक मण्डल ने कविता चौपाटी से” के बैनर तले प्रेस क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की् छठी कड़ी में प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार पत्रकार पद्मश्री पंंडित श्यामलाल चतुर्वेदी रचना पर प्रकाश डाला गया। गरिमामय कार्यक्रम में पंडित चतुर्वेदी की रचना पर्रा भर लाई छरियाये का पाठ भी किया गया।
                   कविता चौपाटी से…संस्था के बैनर तले पंडित श्यामलाल की रचना पर साहित्य प्रेमियों ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब में किया गया। कविता चौपटी के छठे अंक में शहर के ख्यातिनाम कवि, साहित्यकार पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी की रचना पर चर्चा हुई। गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमडी कॉलेज के चैयरमेन संजय दुबे ने पंडित जी की रचनाओं की जमकर तारीफ की। उन्हें प्रदेश का गौरव बताया।
                                                  मुख्य अतिथि संजय दुबे ने कहा कि चतुर्वेदी की साहित्य साधना को समाज हित में बड़ी मिसाल है। इस दौरान दुबे ने कविता चौपाटी के प्रयासों की जमकर सराहना की। अपने संबोधन में दुबे ने युवाओ को बताया कि कविता चौपाटी से जैसे कार्यक्रमों से जुड़कर शहर के  साहित्य साधकों से समाज के प्रति सकारात्मक् प्रेरणा हासिल करें।
                       कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाषाविद समीक्षक छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ने पद्मश्री पंडित श्यामलाल के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। पाठक ने बताया कि पंडित जी की भाषा सरल और असल छत्तीसगढ़िया थी। विशिष्ठ अतिथि श्यामलाल चतुर्वेदी के पुत्र शशिकांत चतुर्वेदी ने संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होने श्यामलाल चतुर्वेदी के अनझुए पहलुओं को बेबाकी से सबसे सामने रखा।  विशिष्ठ अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा,यशवंत गोहिल और वीरेंद्र गहवई ने भी अपने संस्मरण को साझा किया।
                          कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीकुमार पांडेय ने कविता चौपाटी से” के उद्देश और विकास को सामने रखा। साहित्यकार सनत तिवारी ने अपने छतीसगढ़ी गीत से सबक मन मोह लिया। विपुल तिवारी ने ग़ज़ल पाठ कर जमकर वाह वाही लूटी। एम डी मानिकपुरी ने चतुर्वेदी की रचना पर्रा भर लाई… का वाचन किया।
                    कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शहर के युवा गीतकार नितेश पाटकर ने और आभार प्रदर्शन शायरा पूर्णिमा तिवारी ने किया। कार्यक्रम में ज्योति शर्मा, पूजा मिश्र,धनेश्वरी सोनी,आकांक्षा द्विवेदी,पूर्णिमा तिवारी,डॉ अजय पाठक,राघवेंद्र दुबे,राजेंद्र मौर्य, सुमित शर्मा,आनंद प्रकाश गुप्ता,सनत तिवारी,विजय तिवारी,महेश श्रीवास,कुमार पलाश,शैलेंद्र गुप्ता,एम डी मानिकपुरी,विपुल तिवारी विशेष रुप से मौजूद थे।
Share This Article
close