स्वतंत्रता दिवस-SP आईके ऐलेसेला व मोहित गर्ग को वीरता पदक,यहा पढिए अवार्ड पाने वाले पुलिस अफसरों-पुलिसकर्मियों की लिस्ट

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिये जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा हो गई है.इस 15 अगस्त के मौके पर तीन SP सहित तीन दर्जन पुलिस अफसरों व पुलिसकर्मियों को अवार्ड नवाजा जायेगा। नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग, ईओडब्ल्यू एसपी आईके ऐलेसेला को पुलिस वीरता पदक दिया जायेगा, वहीं रेलवे की एसपी मिलना कुर्रे और आईपीएस मनोज खिलाड़ी को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। वहीं रिटायर आईपीएस एसएस सोरी को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्र्पति पदक से सम्मानित किया जायेगा। तीन पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत अदम्य साहस के लिए पुलिस वीरता पदक से नवाजा जायेगा।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp Group से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिन पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत ये पुरस्कार मिलेगा, उनमें कोंडगांव के सब इंस्पेक्टर शहीद पुष्पराज नागवंशी, शहीद आदित्यशरण प्रताप सिंह और शहीद मूलचंद कंवर शामिल हैं।

यह भी पढे-Chhattisgarh-राज्य सरकार ने 24 जिलों में की एल्डरमैन की नियुक्ति,सरगुजा-बस्तर में 8-8 और राजनांदगांव में 6 नियुक्तियां हुई

पुलिस वीरता पदक
EOW में पदस्थ एसपी आईके एलेसेला, अब्दुल समीर निरीक्षक जिला राजनांदगांव, हनीफ खान सहायक उप निरीक्षक जिला बीजापुर, निलेश पाण्डेय निरीक्षक जिला राजनांदगांव, देवेन्द्र दर्रो निरीक्षक जिला कोण्डागांव, संग्राम सिंह धुर्वे निरीक्षक जिला राजनांदगांव, आकाश राव गिरेपुंजे एसडीओपी मानपुर राजनांदगांव, सोनल ग्वाला निरीक्षक जिला रायपुर, अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर।

सराहनीय सेवा के लिये
एसपी रेल रायपुर मिलना कुर्रे, मनोज खिलारी आईपीएस सेनानी व्हीआईपी सुरक्षा बटा माना, नजमुस साकिब उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर, मोहन सिंह कंपनी कमाण्डर सीटीजेडब्ल्यू काॅलेज कांकेर, इस्तेफन कुजूर प्लाटून कमाण्डर 15 वीं वाहिनी छसबल बीजापुर, बलराम बघेल सहायक उप निरीक्षक थाना बेदरे बीजापुर, ओंकार दास साहू एपीसी 7वीं वाहिनी छसबल भिलाई, ताज खान प्रआर थाना बकरकट्टा जिला राजनांदगांव, संजय सिंह बघेल प्रआर विआशा जिला राजनांदगांव, जुलेखा बेगम प्रआर विशेष शाखा रायपुर।

सराहनीय सुधार सेवा पदक…
फलोरा लकड़ा मुख्य प्रहरी, केंद्रीय जेल अंबिकापुर, दुलार सिंह वर्मा प्रहरी केंद्रीय जेल रायपुर, दाउराम कठोतरे प्रहरी केंद्रीय जेल रायपुर।

युनियन होम मिनिस्टर मेडल….
शिव कुमार सोनी कंपनी कमाण्डर सीटीजे डब्ल्यू काॅलेज कांकेर, सत्यानारायण प्रजापति प्रधान आरक्षक सीटीजे डब्ल्यू काॅलेज कांकेर।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close