उद्योग मंत्री और राजस्व सचिव ने सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे

Shri Mi
3 Min Read

सुकमा।प्रदेश के उद्योग और वाणिज्यिक (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा और राजस्व सचिव  एन.के.खाखा ने प्रदेश के बस्तर के सुकमा और बीजापुर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकाप्टर से हवाई सर्वे कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ बस्तर के सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने इन जिले के विभिन्न गांवों का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण कर वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लिया। श्री लखमा ने जिले में बाढ़ से हुए मकान और अन्य सम्पत्ति के नुकसान के लिए प्रभावित सात व्यक्तियों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत स्वीकृत सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए।

उन्होंने इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों को बाढ़ और वर्षा से हुई का आंकलन करने के निर्देश दिए है ताकि उन्हें शीघ्र सहायता राशि प्रदान की जा सके।

श्री लखमा ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को तत्काल मदद प्रदान करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई भी दी। बाढ़ प्रभावितों को शिविरों के माध्यम से राहत पहुंचाई जा रही है।

लखमा सुकमा के हाईस्कूल में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में ठहरे लोगों से मिलकर उनसे बाढ़ से हुए नुकसान इत्यादि की जानकारी ली एवं राहत शिविर की व्यवस्था और सुविधाओं को भी देखा।

राजस्व विभाग के सचिव एन के खाखा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वे सुकमा जिले में हुई भारी बारिश एवं बाढ़ का जायजा लेने आए हैं। उन्होंने बताया कि यहां बाढ़ से क्षति हुई है, लोगों के मकान गिए गए हैं और उनकी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा हैं।

उन्होंने जिला एवं राजस्व प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र व्यापक सर्वे कर रिर्पोट शासन को प्रेषित करें। जिससे लोगों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की जा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सुकमा के अध्यक् हरीश कवासी, सुकमा नगर पालिका की अध्यक्ष लक्ष्मी बाई सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close