डॉक्टर मीसिंग मामला…एसपी ने कहा पुलिस प्रशासन गंभीर…गुत्थी सुलझाने हो रहा सभी तकनिकियों का इस्तेमाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर सुलतानिया मिसिंग मामले को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। छानबीन गंभीरता के साथ चल रही है। सभी प्रकार की तकनिकियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके कार्यालय में भी छानबीन की गयी है। कुछ जानकारियों को एकत्रित किया गया है। जल्द ही परिणाम भी सामने होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             पत्रकारों को पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि डॉ.प्रकाश सुलतानिया 8 अगस्त को मिसिंग हुए हैं। परिजनों ने गुमशुदा की रिपोर्ट सिविल लाइन में की है। जानकारी के बाद पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। छानबीन में सभी आधुनिक तकनिकियों का भी सहारा लिया जा रहा है। सीडीआर,सीसीटीवी, बैंक दस्तावेजों के साथ लोकेशन आदि का पता लगाया जा रहा है। पुलिस कप्तान ने बताया कि डॉ.प्रकाश सुलतानिया के नोट को विशेष रूप से तवज्जो दी जा रही है। छोड़े गए नोट्स के अनुसार पूछताछ भी हो रही है।

                    पहले कहा जा रहा था कि डॉ.प्रकाश ने मोबाइल बन्द कर दिया है। जानकारी मिली है कि पुलिस को उनके कार्यालय से सिम और मोबाइल मिली है। क्या पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। पुलिस कप्तान ने कहा कि डॉ.सुलतानिया के कार्यालय पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की है। आफिस मोबाइल और सिम को जब्त किया गया है। उसके बारे में भी छानबीन हो रही है। मामले को गंभीरता के साथ मिलने वाली सबूतों के आधार बनाकर पुलिस लगातार  आगे बढ़ रही है।

close