कांग्रेसियों ने कहा…फैलाया जा रहा भ्रम….मकान टूटने का उड़ा रहे अफवाह…टैक्स को लेकर क्या कहा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,congress,bilaspur,news,atal shriwasvata,भाजपा सांसद,छत्तीसगढ़ राज्य, बिलासपुर जिले,बिलासपुरः—कांग्रेस ने नगर निगम सीमा वृद्धि को बिलासपुर के विकास जरूरी बताया है। नागरिकों को नगर निगम सीमा विस्तार का लम्बे समय से इंंतजार था। 29 ग्राम पंचायतों को नगर निगम सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही कांग्रेस की भूपेश सरकार सीमा विस्तार के सपनों को साकार करेगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया जिलाध्यक्ष विजय केषरवानी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, अभय नारायण राय ने बताया कि नगर निगम सीमा वृद्धि को लेकर कुछ लोग जनता को गुमराह और आक्रोषित कर रहे हैं। भ्रम फैलाकर नगर निगम सीमा विस्तार को रोकना चाहते हैं। लेकिन ऐसे लोगों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। सीमावृद्धि बिलासपुर के विकास में ठोस कदम साबित होने वाला है। इससे बिलासपुर को बी ग्रेड शहर का दर्जा मिलेगा। स्मार्ट सिटी के रूप में बिलासपुर के विकास के लिए केन्द्र से निश्चित फंड मिलना शुरू हो जाएगा।

                                                 कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जानकारी मिल रही है कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि गरीबों का मकान तोड़ा जाएगा। नगर निगम में टैक्स वृद्धि हो जाएगी। नक्शा पास करने और निर्माण कराने के लिए बिलासपुर का चक्कर काटना पडेगा। दरअसल इसमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। भ्रम फैलाने वाले विकास विरोधी है।

            नेताओं ने कहा कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री बनते ही एलान किया था कि सीमा वितस्तार से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। मकान टूटने का सवाल ही नहीं उता है। कांग्रेसियों ने यह भी बताया कि टैक्स बढ़ने का सवाल ही नहीं उठता है। जब तक कि शहर का पूरी तरह से विकास नहीं हो जाता है। किसी को नक्शा पास कराने या छोटे छोटे कामों के लिए नगर निगम का चक्कर नही काटना पडेगा। निगम को 10 आसान जोनो में बाॅटकर काम का विभाजन होगा। सारे कार्य जोन कार्यालय से ही होगे। सक्षम अधिकारी जोन कार्यालय में ही बैठेगे।

                                                   कांग्रेसियों ने बताया कि नगर निगम सीमा वृद्धि प्रदेश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। आज जब हम रायपुर रायगढ राजनांदगाॅव को देखते है तो बिलासपुर विकास के पिछड़ने को लेकर दुख होता है। यह सभी शहर विकास के क्षेत्र में बिलासपुर से बहुत आगे जा चुके हैं। राज्य बनने के बाद बिलासपुर संकुचित दायरे में सिमटकर रहा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दृढ इच्छाशक्ति और कांग्रेस सरकार के प्रयास से बिलासपुर का सीमावृद्धि के बाद तेजी से विकास होगा।

TAGGED: , ,
close