रहस्यमय तरीके से गायब डॉक्टर घर लौटा.अब उठेगा रहस्य से पर्दा..जमीन माफियों के डर से हुआ था फरार..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—एक सप्ताह से रहस्यमय तरीके से गायब होने के बाद डॉ.प्रकाश सुल्तानिया सकुशल पुलिस सुरक्षा में घर पहुंच गया है। बताते चलें कि पुलिस ने डॉ.प्रकाश सुल्तानिया को इंदौर से अपने कब्जे में लिया है। शाम रायपुर लाने के बाद बिलासपुर पुलिस ने प्रकाश सुल्तानिया को उसके परिजनों के हुलवाले कर दिया है। फिलहाल सुल्तानिया ने पुलिस को क्या कुछ बताया है। अभी तक इस बात की आधिकारिक जानकारी नही मिली है। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि चूंकि प्रकाश सुलतानिया काफी थके हुए थे। इसलिए उनसे आज पूछताछ नहीं हुई। लेकिन उन्होने जरूर बताया है कि जमीन माफियों से परेशान होकर भागे थे। उन्होने इस दौरान सुसाइड के लिए भी सोचा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         जानकारी हो कि पुलिस ने सात दिन पहले रहस्यमय तरीके से गायब डॉ.प्रकाश सुलतानिया को खोज निकाला है। सुबह करीब 6-7 बजे के बीच प्रकाश सुलतानिया के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि प्रकाश इंदौर में है। सुबह मां और पत्नी को फोन किया था। उसने बताया कि वह परेशान और जमीन माफियों से डरा हुआ है। खबर मिलने के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने पहले से ही इंदौर और बड़ौदा के लिए रवाना टीम को जानकारी भेजा। जानकारी मिलते ही इंदौर में पहले से ही मौजूद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर डॉ.प्रकाश सुलतानियांं को अपने कब्जे ले लिया।

                 सुबह सीजी वाल को प्रकाश सुलतानिया के छोटे भाई ने बताया था कि हम लोग प्रकाश का रायपुर में  इंतजार कर रहे हैं। शाम चार बजे इंदौर की फ्लाइट से पुलिस के साथ प्रकाश रायपुर आएगा। शाम पांच बजे एडिश्नल एसपी ने जानकारी दी थी कि प्रकाश सुलतानिया देर शाम तक बिलासपुर पहुंच जाएँगे।

                    खबर की जानकारी मिलने के बाद सीजी वाल को एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा ने बताया कि डॉ प्रकाश सुलतानिया को इंदौर वाया रायपुर रात्रि 10 बजे पुलिस सुरक्षा में बिलासपुर लाया गया। फिलहाल अभी तक प्रकाश से किसी प्रकार की रहस्यमय तरीके गायब होने से लेकर सुसाइड नोट या जमीन माफियों को लेकर बहुत अधिक बातचीत नहीं हुई है। यात्रा के दौरान और बिलासपुर पहुंचने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों को प्रकाश ने जरूर बताया कि जमीन माफियों से परेशान होकर भागा था। राजस्व अधिकारियोें से भी परेशान था। इस दौरान उसने सुसाइड का भी मन बनाया। बाद में इंदौर चला गया।

               ओपी शर्मा ने बताया कि यात्रा के बाद प्रकाश काफी थक चुका था। हल्की फुल्की जानकारी के बाद प्रकाश को शुभम विहार स्थित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जल्द ही विस्तृत पूछताछ होगी। पूछताछ के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। ओपी शर्मा ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया कि पुलिस को गुमराह करने को लेकर सुलतानिया पर किस प्रकार की कार्रवाई होगी।

               बताया जा रहा है कि 14 अगस्त को डॉ.प्रकाश सुलतानिया से पूछताछ होगी।

close