राजनीति में अजातशत्रु थे भारत रत्न अटल…नेता प्रतिपक्ष ने बताया…देश के कोने कोने तक पहुंचाया प्रधानमंत्री ने सड़क

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
 बिलासपुर—भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में  भाजपा नेताओं ने विनम्र श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर  विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री को रूंधे गले से याद किया। उन्होने कहा अटल भारतीन राजनीति के अजात शत्रु थे। उन्होंने बिना किसी खून खराबों के छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्य उत्तराखण्ड और झारखण्ड का गठन किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से देश के ग्रामीण अंचलों को सड़क निर्माण की योजना देकर आगमन के साधन उपलब्ध कराये। पोखरण में परमाणु बम का विस्फोट कर भारत को विश्व में शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।

                       पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने नम आखों से याद किया। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने धरमलाल कौशिक ने कहा कि अटल की छवि दलगत राजनीति से उपर थी। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें विपक्ष के नेता रहते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का नेतृत्व करने भेजा। अटल ने संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में उद्बोधन कर दुनिया का ध्यान भारत की तरफ खींचा। 21 अक्टूबर 1957 में जनसंघ की स्थापना के सदस्य रहे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर पर दिए गये बयान दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे का पूरजोर समर्थन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बाद जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। टेलीफोन और गैस कनेक्शन का सरलीकरण समेत कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक मंत्री नही बनाने का निर्णय अटल बिहारी के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि हमारे प्रिय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में सुचिता, सेवा और राष्ट्रवाद का समाहित किया। उनके  बताये मार्ग पर चल कर देश को आगे ले जाने का संकल्प लेना ही हमारी सच्ची श्रद्धाजंलि है।

सांसद अरूण साव ने कहा कि आज भारत में पार्टी का जो स्वरूप दिखाई दे रहा है उसके केन्द्र में अटल हैं। सदन में एक वोट से सरकार गिर गयी। लेकिन  उन्होंने खरीद फरोख्त को तरजीह नहीं देते हुए इस्तीफा देना ज्यादा मुनासिब समझा। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि अटल  का व्यक्तित्व इतना विशाल है कि उसका वर्णन शब्दों में संभव नही है। पूर्व सांसद साहू ने मुंबई अधिवेशन के अटल की कविता अंधेरा मिटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा का उल्लेख किया। साहू ने बताया कि आज उनकी कविता की एक एक वाक्य सच साबित हुआ है। कार्यक्रम में महापौर किशोर राय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री समेत भाजपा के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुशाभाऊ ठाकरे को किया याद

भाजपा नेताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे को जयंति पर याद किया।ठाकरे के जीवन प्रकाश डाला। नेताओं ने ठाकरे त्याग और तपस्या का प्रतिमूर्ति बताया । भाजपा नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ठाकरे अपने जीवन में भाजपा कार्यालय के एक छोटे से कमरे में रहते थे। सादा भोजन करते और अपने हाथ से धुले कपड़े पहनते थे। ठाकरे में संगठन तैयार करने की अद्भुत क्षमता थी। जनसंघ के छोटे से पौधे को उन्होने भाजपा का विशाल वट वृक्ष तैयार किया।

close