बेलतरा में चोरों का कहर…दस लाख का माल किया पार…पुलिस का निर्देश..बिल पेश करने पर करेंगे मामला दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बेलतरा— बीती रात चोरों ने बेलतरा में कपड़ा दुकान को निशाना बताया। बताया जा रहा है चोरों ने करीब 10 लाख से अधिक कपड़ों पर हाथ साफ किया है। त्यौाहारी मौसम होने के कारण व्यवसायी ने नया स्टाक भी रखा था। शिकायत के बाद पुलिस को हासिल साक्ष्य के अनुसार चोरों ने कपड़ा को किसी वाहन से पार किया है। उम्मीद जाहिर की जा रही है कि चोरी की घटना को अंजाम देने वालों का संबध किसी कारोबारी से हो सकते हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        बीती रात चोरों ने बेलतरा बस स्टैण्ड स्थित कपड़ा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने कपड़ों के स्टाक को पार कर दिया है। इसके अलावा नगद पर भी हाथ साफ किया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।

                   पुलिस के अनुसार बेलतरा बस स्टैण्ड स्थित कपड़े का दुकान सुभाष जायसवाल का है। सुभाष जायसवाल ने जानकारी दी कि रोज की तरह कारोबार के बाद देर शाम दुकान बन्द कर घर चला गया। शनिवार को सुबह लोगों ने फोन पर बताया कि दुकान का शटर और ताला टूटा हुआ है खबर मिलते ही मौके पर पहुंचा। दुकान अन्दर जाने पर सारा सामान अस्त व्यस्त पाया गया। सुभाष ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंंचने पर सुभाष ने जानकारी दी कि करीब 10 लाख का माल चोरों ने पार कर दिया है।

                          पुलिस के अनुसार दुकान संचालक ने जानकारी दी कि चोरों ने गल्ले पर भी हाथ साफ किया है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सुभाष जायसवाल से चोरी गए सामान का रसीद मांगा। जानकारी के अनुसार रसीद पेश किए जाने पर रिपोर्ट लिखी जाएगी। बहरहाल सुभाष जायसवाल जायसवाल ने पुलिस को कहा है कि दो एक दिन के अन्दर चोरी गए सामान का बिल पेश कर देगा।

                                                   पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक जांच पड़ताल के दौरान पाया गया है कि चोर किसी न किसी व्यापारी के इशारे पर ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसने किसी बड़े वाहन के सहारे कपड़ों को पार किया है।

TAGGED: , ,
close