पाढ़ी के निर्देश पर..जिला संगठन का विस्तार..अध्यक्ष ने बताया…चार नए चेहरों को दी गयी नई जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द पाढी के और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री की जानकारी में बिलासपुर युवा कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया है। प्रदेश युवा अध्यक्ष मार्गदर्शन में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने   जिला स्तर पर दो पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने बताया कि आगामी चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के मद्देनजर जिला कमेटी का विस्तार किया गया है। युवा कांग्रेस के निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता को नई जिम्मेदारी दी गयी है। पूर्णचन्द पाढी और महेन्द्र गंगोत्री के निर्देश और मार्गदर्शन में जिला महासचिव और जिला सचिव की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों को दी गयी है।

          भावेन्द्र ने बताया कि युवा कांग्रेस में जिला महासचिव की जिम्मेदारी दिव्या गोस्वामी , निखिल सोनी, शाश्वत तिवारी और निखिल राय को दी गयी है। इसके अलावा जिला सचिव के पद पर दिलीप मनेवार को बनाया गया है। भावेन्द्र ने बताया कि जरूरत पड़ने और जिम्मेदरियों को ध्यान में रखकर प्रदेश युवा नेताओं के निर्देश में जरूरत पढ़ने पर संगठन का विस्तार किया जाएगा। उम्मीद है कि नियुक्त किए गए पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को संगठन के निर्देश पर ईमानदारी के साथ अंजाम देंगे।

close