कांग्रेस नेता बनाए गए एल्डरमैन, राज्य सरकार ने किया मनोनयन

Shri Mi
1 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)।लंबी प्रतीक्षा के बाद निगम में कांग्रेसी नेताओं को नगरी प्रशासन विभाग के आदेशानुसार बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एल्डरमैन बनाए गए हैं। ये सभी अब निगम की आगामी बैठकों में हिस्सा लें सकेंगे। निर्वाचित पार्षदों की तरह इन्हें भी निधि उपलब्ध कराई जाती है और मानदेय भी मिलता है। गैरतलब हैं कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद भाजपा के एल्डरमैनों ने इस्तीफा दे दिया था,जिसके बाद से निगम में एल्डरमैनों का पद खाली पड़ा था। बताया जा रहा है कि आगामी कुछ माह में निगम चुनाव होने वाले है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

निगम में कांग्रेस की सत्ता आती है तो भी या भाजपा की सत्ता आती है तो भी वर्तमान में नियुक्त एल्डरमैन नियमित रूप से निगम में नियुक्त रहेंगे।

बलरामपुर नगरपालिका में संजीव चौबे,विनोद तिवारी,जेंडर मिंज,मनोज गुप्ता,चन्द्रमणी पाठक को एल्डरमैन बनाए गए हैं। रामानुजगंज नगरपंचायत में रामजी वर्मन,सनोज दास,अभिषेक सिंह,वाड्रफनगर नगरपंचायत में ललिता राजवाड़े,शिवशंकर यादव,गुलाब कुशवाहा,राजपुर नगरपंचायत में अशोक कुमार सोनी,राजीव गुप्ता,सुधीर अंबस्ट,कुसमी नगरपंचायत बहादुर राम,सुशील कुमार दुबे,रसीद आलम एल्डरमैन बनाए गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close