नगद समेत सोना चांदी के जेवर गायब…ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम…तीन दिन घर से गायब था परिवार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–सरकन्डा थाना क्षेत्र के गुलाब नगर निवासी ने 18 अगस्त की रात्रि को पुलिस स्टेशन पहुंचकर बताया कि अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने घर की कीमती सामनों पर हाथ साफ किया है। नगद भी पार किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ़ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 अगस्त की देर शाम को गुलाबनगर निवासी सौरभ शर्मा पिता मनोज शर्मा ने चोरी होने की शिकायत की है। सौरभ शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सौरभ शर्मा ने लिखित शिकायत कर बताया कि 14 अगस्त से 17 अगस्त तक परिवार के साथ बाहर गया था। 18 अगस्त को दोपहर घर आना हुआ।

              सौरभ ने जानकारी दी कि घर पहुंचने के बाद घर की हालत को अस्त व्यस्त पाया। मुख्य दरवाजे का ताला टूट हुआ था। घर अन्दर सामान भी विखरे हुए थे। चोरी की आशंको देखते हुए घर की अन्य कीमती सामनों का जायजा लिया। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि अज्ञात चोरों ने सोना चांदी के रकम पर भी हाथ साफ किया है। इसके अलावा नगद को भी पार किया है।

                                         पुलिस के अनुसार सौरभ शर्मा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस बीच पुलिस गुलाब नगर स्थित सौरभ शर्मा के घर पहुंचकर हालात का जायजा भी लिया।

Share This Article
close