Chhattisgarh में 780 मिलीमीटर वर्षा दर्ज,19 अगस्त को इस जिले मे हुई सर्वाधिक बारिश,देखे जिलेवार रिपोर्ट,कहाँ कितनी हुई बारिश

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]
Mumbai Heavy Rains Latest Update,Heavy Rain, Tamil Nadu, Puducherry, Kerala, South Interior Karnataka, Lakshwadeep, Andaman Nicobar Islands,रायपुर।
छत्तीसगढ़ राज्य में इस वर्ष अब तक 780.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षो के औसत 780.7 मिलीमीटर से अधिक औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। प्रदेश में 19 अगस्त को 18.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में वार्षिक औसत वर्षा 1282.7 मिलीमीटर है।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को राज्य में 18.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में 96.2, सूरजपुर में 55.3, जशपुर में 36.8, बिलासपुर में 32.1, सरगुजा में 31.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। सबसे कम वर्षा दुर्ग जिले में 0.5, गरियाबंद जिले में 0.7, बालोद जिले में 0.8, सुकुमा जिले में 1.3, कबीरधाम जिले में 1.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp group से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

    इस वर्ष सबसे अधिक वर्षा बीजापुर जिले में 1650.5, दंतेवाड़ा में 1288.6, बस्तर में 1286.9, सुकुमा में 1267, कोंडागांव में 1141.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष सबसे कम वर्षा दुर्ग में 434.5, सरगुजा में 472, बालोद में 473.6, रायपुर में 494.5, बेमेतरा में 561.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

    इस वर्ष सर्वाधिक वर्षा दंतेवाड़ा जिले में 164.4, सुकुमा में 160.3, बीजापुर में 152.3, बस्तर में 143, कोण्डागांव में 130.1 प्रतिशत वर्षा हुई है। 10 वर्षों की औसत वर्षा के प्रतिशत की दृष्टि से इस वर्ष अभी तक सबसे कम वर्षा दुर्ग में 59.2, रायपुर में 67.2, बालोद में 68.3, जांजगीर-चंापा में 69.8, सूरजपुर में 70.5 प्रतिशत वर्षा हुई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close