जोमेटो राइडर्स ने कम्पनी को किया बेनकाब…जिला प्रशासन को बताया….सैकड़ों लोगों की जिन्दगी से खेल रही कम्पनी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— जिले के सभी जोमेटो राइडर्स ने एकजुटता दिखाते हुए कलेक्टर प्रशासन को बताया है कि कम्पनी शोषण कर रही है। भर्ती के समय सब्जबाग दिखाया गया। लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नहीं पाया जा रहा है। कम्पनी शर्तों के खिलाफ काम करवा रही है। शिकायत के बाद भी ना तो समस्या को दूर ही किया जा रहा है और ना ही सेवा शर्तों को पूरा ही किया जा रहा है। कम्पनी पर दबाव बनाया जाए। ताकि राइडर्स को न्याय मिल सके।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            जोमेटो राइडर्स के एकजूट होकर कलेक्टर प्रशासन से शिकायत की है। राइ़़डर्स ने बताया है कि जोमेटो कम्पनी उनका शोषण कर रही है। विरोध करने पर धमकाया जाता है। समय से ज्यादा काम लिया जा रहा है। सेवा शर्तों की अनदेखी की जा रही है। भर्ती के समय बड़े बड़े ख्वाब दिखाए गए लेकिन सच्चाई बिलकुल जुदा है।

                        राइडर्स संगठन ने बताया कि शर्तो के अनुसार प्रत्येक साइकल राइडर्स को प्रति डिलेवरी 20 रूपए दिया जाता है। 16 डिलेवरी पूरा करने पर इन्सेटिव मिलाकर 380 रूपए मिलता है। जबकि मोटर सायकल राइडर्स को 21 डिलवरी पूरी करने पर बीस रूपए के हिसाब से इन्सेटिव मिलाकर 500 रूपया मिलता है। चूंकि सायकल वालो को इन्सेटिव कम मिलता है..इसलिए कम्पनी सायकल के नाम भर्ती कर मोटरसायकल से डिलेवरी करवाती है। जिसके चलते राइडर्स को नुकसान होता है।

               जोमेटो राइडर्स संगठन ने बताया कि संख्या अधिक होने के कारण एक राइडर्स अधिकतम 11 से 14 डिलवरी ही कर पाता है। इसमें से रोजाना 150 रूपए का पेट्रोल खर्च हो जाता है। हाथ में मामूली रकम ही हासिल होता है। अपनी शिकायत में राइडर्स ने जानकारी दी कि पहले 17 आर्डर में इन्सेटिव समेत 450 रूपए मिला करते थे। अब आर्डर की संख्या बढ़ाकर 21 कर दिया गया है। जाहिर सी बात है कि आर्डर संख्या पूरा नहीं करने पर इन्सेटिव में कटौत होती है।  यह जानते हुए भी इस समय बिलासपुर में जोेमेटो राइडर्स की संख्या 200 से अधिक है।

                     जोमेटो राइडर्स के लोगों ने बताया कि कम्पनी डिलेवरी मोटर सायकल से करवाती है। लेकिन सायकल वालों की भर्ती कर उन्हें मोटरसायकल से डिलवरी के लिए भेजा जाता है। लेकिन डिलवरी और इन्सटिव सायकल के अनुसार दिया जाता है। जिसके चलते राइडर्स को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। यदि काम के दौरान किसी राइडर्स के साथ हादसा हो जाता है तो कम्पनी सायकल डिलवरी ब्वाय बताकर मुंह मोड़ लेता है।

                              कम्पनी ने भर्ती के समय बताया था कि रायडर्स को 5 किलोमीटर के दायरे में डिलवरी करना होगा। लेकिन आर्डर की सप्लाई 10 किलोमीटर से अधिक दूर तक किया जाता है। जबकि ऐसा करना सेवा शर्तों का उल्लंघन है। साथ ही पेट्रोल का नुकसान भी है। डिलवरी के दौरान कई बार नशेड़ी कस्टमर से भी सामना होता है। अभद्र व्यवहार किए जाने पर कम्पनी की तरफ से किसी प्रकार सहयोग भी नहीं मिलता है।

              जिला प्रशासन को जोमेटो राइडर्स संगठन ने बताया कम्पनी गरीबों के साथ खिलवाड़ कर रही है। जमकर शोषण किया नजा रहा है। बार बार शिकायत के बाद भी कम्पनी जरूरी कदम उठाने का आश्वसान देती तो है लेकिन अभी तक किसी प्र्कार की मदद नहीं मिली है। जिला प्रशासन से उम्मीद है कि उन्हें न्याय दिलाए।

close