तीन नाबालिग चोरी के आरोप में पकड़ाए….भेजा गया किशोर न्यायालय बोर्ड…तीनों से चोरी की रकम बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुरः— तोरवा पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। तीनों को जरूरी कार्रवाई के बाद किशोर न्यायलय के हवाले कर दिया गया है। तीनों के पास चोरी के रूपए भी बरामद किए गए हैं।

                तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को एलआईजीबी हाउसिंग बोर्ड  निवासी ने लिखित शिकायत कर बताया कि घर में अज्ञात लोगों ने चोरी की है। प्रार्थी जोएल तिग्गा ने बताया कि 18 अगस्त को सुबह करीब 7 से 10 के बीच घर में नहीं था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी पीछे से दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। चोर ने घर में रखे हुए करीब 40 हजार रूपए से अधिक नगद पर हाथ  साफ किया।

                   तिग्गा की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि तीन किशोर दीवार फांदकर घर से बाहर निकले थे। पुलिस ने बताए गए हुलिया के आधार पर तलाशी अभियान शुरू की।

                                      अन्त में तीनों को पकड़ लिया गया। तीनों नाबालिगों ने अभिभावक के सामने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद तीनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिगों से 16 हजार से अधिक रूपए भी जब्त किए।

close