तितली चौक के पास पकड़ी गयी…महिला गांजा तस्कर…पुलिस को करती रही गुमराह…एनडीपीएस का मामला दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने दोपहर को रेलवे परिक्षेत्र में गांजा तस्करी एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने पूछताछ में अपना नाम गांधी चौक स्थित फजलबाड़ा निवासी आकांक्षा गुप्ता ऊर्फ रिंकी बताई है। महिला शादी शुदा है। काले बैंग में लेकर करीब चार किलो गांजा लेकर कहीं खपाने रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर महिला को तितली चौक के पास पूछताछ के रोका गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तितली चौक के पास एक महिला को गांजा तस्करी करते हिरासत में लिया गया है। महिला का नाम आकांक्षा ऊर्फ रिंकी गुप्ता है। महिला ने बताया है कि वह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र गांंधी चौक के पास फजलवाड़ा में रहती है। पति का नाम कार्तिक गुप्ता है।

         तोरवा थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि  एक महिला काले रंग के बैग में गांजा लेकर कहीं खपाने रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही है। खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गयी। तितली चौक के पास एक महिला काले रंग के बैग के साथ आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने तत्काल रोककर महिला पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने बैग में रखे सामान की भी जानकारी मांगी। पहले तो महिला ने सहजता से जवाब नहीं दिया। लेकिन लगातार पूछताछ से घबरा गयी। इसके बाद पुलिस महिला को लेकर तोरवा थाना पहुंची।

                           आकांक्षा गुप्ता ऊर्फ रिंकी ने पूछताछ के दौरान महिला ने पहले तो कुछ भी बताने से इंकार किया। बैग तलाशी के दौरान पुलिस को करीब चार किलो गांजा चार पैकेट में रखा हुआ मिला। इसके बाद महिला ने स्वीकार किया कि गांजा खपाने जा रही थी। फिलहाल लाया कहां से गया। कहां बेचने जा रही थी। पड़ताल जारी है।

             थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के खिलाफ धारा 20 बी..और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

close