चलती बस मेें शार्ट सर्किट से लगी आग….बाल बाल बचे 55 यात्री….दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची..नेहरू चौक में हुआ हादसा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-शाम करीब पांच बजे यात्री बस में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बस देखते ही देखते खाक हो गयी।  हादसा नेहरू चौक में हुआ है। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। समय पर दमकल की टीम पहुंचने से आग को काबू में पा लिया गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार आशीष बस सर्विस की एक बस निर्धारित समय पर तिफरा स्थित बस स्टैण्ड से सवारी लेकार मरवाही-पेन्ड्रा के लिए रवाना हुई।  नेहरू चौक के पास पहुचते ही बस में पहले तो चिन्गारी दिखाई दी। इसके पहले लोग समझ पाते बस धू-धू कर जलने लगी। आग देेखते ही बस में अफरा तफरी मच गयी। मौके की नजाकत को देखते हुए ड्रायवर ने बस को किनारे रोक दिया। किसी तरह यात्री जानकार बचाकर बाहर निकले। किसी प्रकार की जान माल की हानि की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्रियों का बस की छत पर रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए हैं। आगजनी की शिकार बस का नम्बर सीजी 10 जी…1604 है।

                      आग लगने की जानकारी मिलते ही..यातायात और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जानकारी के अनुसार बस में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। जिस समय आग लगी बस में करीब 55 यात्री सवार थे। लेकिन समय पर सूचना मिलते ही दमकल की टीम पहुंच गयी। आनन फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया।

                            इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहायता की। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। आग पर काबू पाने के बाद यातायात को सामान्य किया गया। इस दौरान हल्की बारिश भी हुई।

close