रायपुर।कार्मिक संपदा प्रपत्र भरने विभाग ने सभी कोषालय अधिकारियों को पत्र जारी किया है।बता दे कि पूर्व में जारी पत्र के आधार पर 500 से कम कर्मचारी वाले आहरण वितरण अधिकारी को एक 30 अगस्त तक तथा 500 से अधिक कर्मचारी वाले आहरण वितरण अधिकारी को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कार्मिक संपदा का प्रपत्र ऑनलाइन अपडेट किया जाना था।
Join Our WhatsApp Group Join Now
अब 500 से कम शासकीय सेवकों वाले आहरण संवितरण अधिकारी को 30.09.2019 तक कार्मिक संपदा का प्रपत्र पूरा किया जाना है।
500 से अधिक शासकीय सेवकों वाले आहरण संवितरण अधिकारियों को 31 अक्टूबर 2019 तक कार्मिक संपदा का प्रपत्र पूरा करना है।