लाइनमैन को ठेकेदार के घर जाना पड़ा महंगा….मारपीट में हुई मौत…पीड़ित ने तोड़ा इलाज के दौरान दम.. 302 का मामला दर्ज.

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— बीती रात हिसाब किताब को लेकर बिजली ठेकेदार और लाइनमैन के बीच मारपीट हुई। मारपीट में लाइनमैन राजाराम की मौत हो गयी। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम खान ने बताया कि दोनों के बीच बिजली विभाग के कार्यालय में ही मारपीट हुई। मारपीट के दौरान घायल राजाराम को उपस्थित लोगों ने राजाराम को सिम्स में भर्ती कराया। दूसरे दिन राजाराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस को अब पोस्टमार्टम का इंतजार है।

                              सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम ने बताया कि बीती रात बिजली ठेकेदार और लाइनमैन के बीच पुराने हिसाब किताब को लेकर बिजली विभाग में ही मारपीट हुई। मारपीट के दौरान राजाराम को गंभीर चोट पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने राजाराम को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया। शनिवार को तड़के राजाराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने रात्रि को ही मांझी के खिलाफ 307 के तहत अपराध किया।

               कलीम ने बताया कि राजाराम एक समय सोनू बिजली ठेकेदार सोनू मांझी के अन्दर लाइनमैन का काम करता था। बीती रात पुराने हिसाब किताब को लेकर राजाराम सोनू मांझी के घर गया। लेकिन वह नहीं मिला। राजाराम बिजली कार्यालय लौट आया। इसी बीच जानकारी मिलती है पीछे पीछे सोनू मांझी भी बिजली कार्यालय पहुंच गया।  सोनू ने अनुपस्थिति में घर पहुंचने के लिए राजाराम के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। सोनू ने कहा कि रूपए मांगन घर क्यों गया। इसके बाद दोनो में जमकर लड़ाई हुई। इसी बीच राजाराम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राजाराम को सिम्स में भर्ती कराया। सिविल लाइन थाने में शिकायत के बाद हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया।

                     कलीम ने जानकारी दी कि शनिवार को तड़के राजाराम की मौत हो गयी है। ठेकेदार के खिलाफ 302 का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम का इंतजार है। फिलहाल आरोपी को पकड़ लिया गया है।

close