घेराव के बाद सफाई कर्मचारियों ने कहा…..स्वास्थ्य मंत्री ने किया है…डन डना डन..डन…लगाए जिन्दाबाद के नारे

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—एक दिनी प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जमकर बैठकें ली। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की जमकर क्लास लीं। साथ ही संकेत दिए कि मरीजों और कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ करने वालों को माफ करने का सवाल ही नहीं उठता है। पत्रवार्ता में भी ज्यादातर सवाल सिम्स और स्वास्थ्य को लेकर किे गए।  सिंहदेव ने भी सवालों का ना केवल जवाब दिया..बल्कि साफ शब्दों में कठोर निर्णय लेने की बात कही। पत्रकार वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया। साथ ही हंसते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई कामगारों की मांगों का समर्थन किया। इतना सुनते ही महिला सफाई कर्मचारियों ने  टीएस जिन्दावाद के नारे लगाए…स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही महिला सफाई कर्मचारियों की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मंत्री महोदय ने हमारी मांगों को डन डना डन डन कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 रविवार को व्यस्त कार्यक्रम के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स सफाई कर्मचारियों को काफी समय दिया। इस दौरान लोगोे ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने और सिम्स प्रबंधन की मौजूदगी में व्यवस्था की जमकर शिकायत की। महिला सफाई कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को नाराजगी के साथ बताया कि करीब डेढ़ सौ से अधिक कामगार सिम्स में सफाई का काम कर रहे हैं। लेकिन उनका जमकर मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। दिन भर हड्डी तोड़ मेहनत के बाद समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। ठेकेदार महीने के अन्त में तनख्वाह में कटौती कर देता है। कभी कभी तो तीन चार महीने बाद तनख्वाह मिलती है। जिसके चलते घर चलना मुश्किल हो जाता है।

                                सिम्स महिला सफाई कर्मचारियों ने टीएस सिंहदेव से कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों का सरकारी किया जाए। कम से कम समय पर छुट्टी और पूरा वेतन तो मिलेगा। सिंहदेव ने कहा कि ठेकेदार यदि शोषण  रहा है तो कार्रवाई होगी। मामले में प्रबंधन से बातचीत करेंगे। इसके अलावा सिंहदेव ने सफाई कर्मचारियों के बीच एलान किया कि सभी सफाई कर्मियों को कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाएगा। मामले को तत्काल कलेक्टर के भी संज्ञान में लाया जाएगा।

                इतना सुनते ही महिला सफाई कर्मचारियों ने सिंहदेव के सामने ही जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कुछ पढ़ी लिखी महिला सफाई कर्मचारियों को अपने कान पर विश्वास नहीं हुआ कि स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर दर पर मजदूरी देने का एलान किया है। जब महिला कर्मचारियों ने दुबारा स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि क्या कलेक्टर दर पर भुगतान डन है…..तो सिंहदेव ने हंसते हुए कहा कि हां..बिलकुल डन है। इतना सुनते ही महिला सफाई कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कलेक्टर दर पर भुगतान मतलब डन..डना.डन..डन…। क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा है कि..हां..डन..डना..डन..डन।

close