रायपुर।छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। सिंहदेव को झारखंड चुनाव की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने झारखंड चुनाव के लिए शीर्ष पदाधिकारियों की नियु्क्ति की है।सिंहदेव झारखंड में होने वाले चुनाव मे प्रत्याशी चयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभायेंगे।
Join Our WhatsApp Group Join Now
बता दे कि AICC ने झारखंड चुनाव के मद्देनजर 5 नियुक्ति की है। प्रत्याशी चयन की प्रमुख कमेटी स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन टीएस सिंहदेव होंगे, वहीं कुड़ीकुन्नल सुरेश और सलीम अहमद मेंबर बनाये गये हैं। वहीं आरपीएन सिंह, रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम भी टीम में शामिल रहेंगे।