हत्या के बाद पति ने खुद को किया पुलिस के हवाले..कहा…रोज की किच किच था परेशान…उतार दिया मौत के घाट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–रोज रोज के झगड़े और मायके जाने की जिद से परेशान पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। हत्या की खबर के बाद सकरी थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। एडिश्नल एसपी ने बताया कि हत्या के बाद पति सकरी थाना पहुंचकर खुद के कानून के हवाले किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            मामला सकरी थाना क्षेत्र के केकराड़ गांव की है। पुलिस को उस समय आश्चर्य हुआ कि जब एक व्यक्ति सिविल लाइन थाना पहुंलिचकर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। खबर सुनते ही  पुलिस चौक गयी। फिर कान खड़े हो गए। खुद का जुर्म कबूल करते हुए आरोपी प्रेमला ने बताया कि वह पत्नी की रोज रोज के झगड़े से परेशान हो गया था।  पत्नी कलीन्द्री से उसका आए दिन विवाद होता था। समझाने के बाद भी वह बात बात पर लडाई करने लगती थी। घर में जीना मुश्किल हो गया था।

                   पुलिस को प्रेमलाल ने यह भी बताया कि मंगवार को भी पत्नी से झगड़ा हुआ। कलीन्द्री मायके जाना चाहती थी। लेकिन  उसे समझाने का प्रयास किया कि अभी मायके जाना उचित नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर लड़ाई हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर उसने पास में रखी कुदाली से कलीन्दी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

                           कुदाली की वार से कलीन्दी गिर गयी। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी है। प्रेमलाल ने बताया कि बाद खुद सिविल लाइन थाना पहुँचकर कानून के हवाले किया है। सारी जानकारी के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जानकारी सकरी पुलिस को दी। खबर सुनते ही सकरी पु। लिस घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की। मर्ग कायम कर आरोपी प्रेमलाल को गिरफ्तार किया गया।

close