एक तरफा प्यार…प्रेमिका पर भारी…प्रेमी ने उतारा मौत के घाट…खुद पर किया आत्मघाती हमला…जहर भी खाया

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-एक तरफा प्रेम में प्रेमी ने पहले तो प्रेमिका को मौत के घाट उतारा उसके बाद खुद जहर का सेवन कर लिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगला के नंदन नगर की है। बीती रात प्रेमी ने प्रेमिका का घर घुसकर पहले तो चाकू से बेरहमी के साथ मौत के घाट उतारा इसके बाद जहर पीकर जान देने का प्रयास किया। फिलहाल प्रेमी की हालत नाजुक है। इस समय सिम्स में जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस को जानकारी मिली कि मंगला क्षेत्र के नंदन नगर में एक युवती की सरफिरा प्रेमी ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गयी।

               ओपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बीती रात युवक नंदन नगर स्थित रश्मि गुप्ता के घर पहुंचा। युवक रश्मि गुप्ता को कालेज के समय से जानता है। कालेजी की पढ़ाई खत्म होने के बाद रश्मि घर में ही तैयारी कर रही थी। उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। बीती रात रश्मि का कालेज फ्रेंड भूचाल कुमार उसके घर पहुंचा। उस समय रश्मि घर में अकेली थी। पहले तो युवक ने शादी के लिए मनाया। बात नहीं मानने पर रश्मि पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मौके पर मौजूद साक्ष्य से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान युवती ने बचने का भी प्रयास किया। लेकिन सिरफिरे आशिक ने बचने का एक भी मौका नहीं दिया।

                                       इसके बाद भूचाल कुमार ने खुद पर भी आत्मघाती हमला किया। इसके बाद जहर की शीशी निकालकर सेवन किया। फिर बाद युवती के शरीर पर ही लेट गया…या फिर औंधे मुंह गिर गया।

                ओपी ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर हत्या का क्या कारण है। लेकिन लोगों ने बताया कि युवक भूचाल कुमार लड़की से एक तरफा प्रेम करता था। युवती पर शादी के लिए लम्बे समय से लगातार दबाव बना रहा था। लेकिन युवती ने भूचाल से शादी से इंकार कर दिया। इस बीच युवती की दूसरे जगह शादी तय हो गयी। बदला लेने के लिए नाराज भूचाल ने खतरनाक कदम उठाते हुए घर के अन्दर घुसकर युवती पर चाकू से हमला कर मौत की नींद सुला दिया।

                                  एडिश्र्नल एसपी ने पहताया कि मौके पहुंचकर पाया गया कि जहर सेवन के बाद युवक की हालत काफी नाजुक है। आनन फानन में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर है। युवती के शव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर  जांच पड़ताल कर रही है।

close