संभागायुक्त ने परोसा खाना…महापौर भी हुए शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

caption photo  (3)बिलासपुर—सामाजिक संस्था पहल ने आज तिलक नगर स्थित राम मंदिर सभा भवन में गुमनाम लोगों के नाम भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहर के दिग्गज लोग शामिल हुए। इसके पहले मृत अनाथ लोगों की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित लोगों ने प्रार्थना की। गुमनाम मृत आत्माओं को पूरे रश्म रिवाज के साथ याद किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         सामाजिक सरोकार और अनाथ लोगों के सेवा में हमेशा तत्पर पहल संस्था ने पितृमोक्ष के अवसर पर सामुहिक भोज का आयोजन किया। मालूम हो कि पहल संस्था, शहर में गुमनाम लोगों की सेवा से लेकर अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रम को बिना किसी लाभ और उम्मीद के अपनत्व के साथ अंजाम देता है। संस्था ने आज गुमनाम लोगों की मृत्यु पर,पूरे रश्म और रिवाज के साथ सामुहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन में जिले के दिग्गज अधिकारी और सामाजिक कार्य़कर्ताओं के अलावा जरूरत मंद लोग भी शामिल हुए।

             इस मौके पर पहल संस्था ने शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही जरूरत मंद लोगों को एक ही पंगत में भोजन कराया। पंगत को कमिश्नर सोनमणि वोरा और महापौर किशोर राय ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भोजन परोसा। साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों को उत्साहवर्धन भी किया।

close