सरिता की किस बात पर…विधायक और कलेक्टर ने बजायी ताली…क्यों कहा..शिक्षकों को लेना होगा संकल्प

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— प्रार्थना सभा भवन में शिक्षक दिवस पर आयोजित संभाग स्तरीय शिक्षण अलंकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेश पाण्डेय और अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने शिक्षकों को गरिमामय माहौल में सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षा अधिकारी हीराधर समेत संभाग के शिक्षक और गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद थे।
                                 विधायक शैलेष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य और कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान  प्राथमिक शालाओं के 21 सहायक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रधानपाठकों को शिक्षादूत अलंकरण दिया गया।  कार्यक्रम को  मुख्य अतिथि शैलेश पाण्डेय और कलेक्टर संजय अलंग ने संबोधित किया। 
                 शिक्षकों के बीच पहुंचकर अपने संबोधन में शैलेश पाण्डेय ने बताया कि सही मायनों में शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। उन्होने कहा कि आज देश का एक एक बच्चा शिक्षकों को देख रहा है। खासकर शासकीय शिक्षकों की भूमिका बढ़ जाती है। आज सभी शिक्षकों को संकल्प लेना होगा कि हम शासन के विश्वास को ना केवल बनाकर रखेंगे। बल्कि आने वाले भविष्य को कुछ इस तरह तराशेंगे कि उनके अच्छे कामों को सदियों को तक रखा जाए। शैलेश पाण्डेय ने बताया कि यह सच है कि शिक्षकों पर बहुत जिम्मेदारी है। लेकिन इसमें उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी शैक्षणिक कार्य है। इसी कार्य के दम पर ही देश को मजबूती के साथ स्थापित किया जा सकता है। क्योंकि हम में से आने वाले समय में कोई नेता, कलेक्टर .एसपी समाजसेवक होगा। लेकिन इसके लिए हमें अभी से ही सफलता का बीजारोपण करना होगा।
सम्मानित 21 शिक्षकों के नाम
               सम्मानित शिक्षकों में सहायक शिक्षक सुलोचना शुक्ला शास.प्राथ.शाला लखनवाही, हरिश्चंद्र रजक शा.प्राथ.शाला धनुहारीटोला,जितेन्द्र कुमार राय शास.प्राथ.शाला करहनिया, अजय कुमार चौधरी शास.प्राथ.शा.गौंटियानपारा, ओमप्रकाश सोनवानी शास.प्राथ.शाला पडरिया, अजय कुमार धु्रव शास.प्राथ.शाला नेवसा, दादूसिंह तोमर शास.प्राथ.शाला जोगीसार, तेजेश्वर सिंह पोट्टाम शास.प्राथ.शा.साल्हेघोरी, श्रीमती हिमांचल साहू शास.प्राथ.शाला देवांगनपारा, सरिता सराफ शास.प्राथ.शाला घुरू, पुष्पेन्द्र गुप्ता शास.प्राथ.शाला खरगहनी, मुक्ता अग्रवाल शास.प्राथ.शाला चांटापारा, मीनाक्षी सिंह ठाकुर शास.प्राथ.शाला कर्रा, चंद्रिका मिरी शास.प्राथ.शाला धनुहापारा, माधुरी उरांव शास.प्राथ.शाला भदरापारा, अवधेश कुमार विमल शास.प्राथ.शाला सोनपुरी, दीपक कुमार चौधरी शास.प्राथ.शाला कछार है। प्रधान पाठकों में सम्मानित शिक्षकों के नाम में क्रमशः कुमार बंजारे शास.प्राथ.शाला छपराटोला, विष्णु कौशिक शास.प्राथ.शाला खैरी, श्रीमती मीरा शर्मा शास.प्राथ.शाला बालक करैहापारा और सकल राम धीरज शास.जन.प्राथ.शाला कोरमी हैं।  
विशिष्ट प्रतिभा सम्पन्न शिक्षक
                     कार्यक्रम में जिले के तखतपुर विकासखंड की प्राथमिक शाला घुरू में पदस्थ सहायक शिक्षक सरीता सराफ को शिक्षक दिवस पर विधायक शैलेष पाण्डेय और कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने विशेष रूप से सम्मानित किया। सरिता को पुरस्कार स्वरूप 5 हजार रूपये नगद, श्रीफल, शाल स्मृति चिन्ह दिया गया। सरीता सराफ ने नगद पुरस्कार को अतिथियों के सामने प्राथमिक शाला घुरू के विकास और बच्चों को  समर्पित किया। घोषणा के बाद उपस्थित शिक्षकों ने सरिता का ताली बजाकर स्वागत किया।
close