अमित जोगी की तबीयत बिगड़ी…डॉक्टरों ने किया सिम्स रेफर…सुरक्षा के बीच दो देर रात पहुंचेंगे बिलासपुर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— जनता कांग्रेस नेता अमित जोगी दो घंटे बाद सिम्स पहुंचेंगे। पेऩ्ड्रा के डाक्टर और प्रशासन ने इलाज के लिए चेकअप के बाद बिलासपुर स्थित सिम्स रिफर किया है। बताते चलें कि इस समय अमित जोगी गोरखपुर उपजेल में बंद है। समीरा पैकरा की शिकायत पर  जोगी के खिलाफ गौरेला थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था। तीन दिन पहले ही बिलासपुर पुलिस ने अमित जोगी को बिलासपुर स्थित मरवाही सदन से गिरफ्तार कर पेन्ड्रा अतिरिक्त न्यायाधीश की कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने अमित जोगी को 14 दिन की न्यायिक रिमाण्ड पर गोरखपुर उप जेल भेज दिया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         सूत्रों से हासिल जानकारी के अनुसार देर रात अमित जोगी को इलाज के लिए सिम्स लाया जाएगा। जानकारी है कि जोगी की तबीयत खराब हो गयी है। उन्हें बीपी की शिकायत है। उन्हें जेल दाखिल करने के पहले ही दिन देर रात बेचैनी के बाद पेन्ड्रा स्थित सेनेटोरियम में भर्ती किया गया था। लेकिन दो घंटे बाद चेकअप के बाद अमित जोगी को जेल भेज दिया गया था।

                जानकारी के अनुसार अमित जोगी की आज सुबह फिर बीपी के साथ बेचैनी बढ़ गयी। जेल प्रशासन ने आनन फानन में उन्हें दोपहर को गौरेला स्थित सेनेटोरियम चेक के लिए लाया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने अमित जोगी को बेहतर इलाज के लिए सिम्स के लिए रिफर कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि जल्द ही अमित जोगी को सुरक्षा के बीच सिम्स के लिए रवाना किया जाएगा।

close