सीएम का एक दिनी जिला प्रवास…काफी व्यस्त रहेगा कार्यक्रम…गृहमंत्री और कृष मंत्री भी होंगे साथ…1 घंटे रहेंगे छत्तीसगढ़ भवन में

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सात सितम्बर को बिलासपुर में एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। प्रदेश मुखिया सुबह 11 बजे हैलीकाप्टर से रायपुर से रवाना होकर 11.30 बजे तखतपुर पहुंचेंग। इस दौरान तीज मिलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    तखतपुर से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे एसई.सी.एल. हैलीपैड आएंगे। इसके बाद सरकण्डा स्थित खेल परिसर में आयोजित विकास कार्यो का लोकार्पण और सामाजिक सम्मान समारोह का हिस्सा बनेंगे। दोपहर 2 बजे कृषि महाविद्यालय कोनी पहुॅचकर नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। भूपेश बघेल इस दौरान  किसानों से संवाद भी करेंगे।

                  शाम पांच बजे बजे सत्यम चौक शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में भाग लेगे। शहीद परिवारों का सम्मान और पुलिस परिवारों से चर्चा भी करेंगे। शाम 6 बजे एएस फन वर्ल्र्ड में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होगें। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 7  बजे सिरगिट्टी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा पूरे कार्यक्रम में गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी मौजूद रहेंगे।

                जानकारी हो कि मुख्यमंत्री किसानों से मिलने के बाद साढ़े तीन बजे छत्तीसगढ़ में कुछ देर के लिए विश्राम करेंगे। इसके बाद 4 बजकर 50 मिनट पर छत्तीसगढ भवन से सीधे एएसफन के लिए रवाना होंगे।

close