जब भूपेश ने कहा…सुनिए भाई…जोगी का आरोप फालतू…बताएं…किसने कोर्ट को बताया नकली आदिवासी…किसने कराया FIR

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—जोगी के आरोप में कोई दम नहीं है। हम बदलापुर की राजनीति नहीं करते हैं। उन्हे बताना चाहिए कि जाति मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट,हाईकोर्ट का दरवाजा किस कांग्रेस नेता ने खटखटाया। हाईपावर कमेटी का गठन किसने किया। समीरा पैकरा किस पार्टी की हैं। यह बाते भूपेश बघेल ने खेल परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। भूपेश बघेल ने कहा कि बीमार सभी होते हैं। उनका इलाज पहले सिम्स में किया गया। अब अपोलो में हो रहा है। भूपेश ने इस दौरान तबादला उद्योग के आरोप को एक सिरे से नकार दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने जिले के करोड़ो को सौगात दी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में भूपेश बघेल ने बताया कि अरपा पर पानी संरक्षित रखने एक बैराज और एक एनीकट बनाने का एलान किया गया है। तखतपुर को अनुविभागीय कार्यालय का तोहफा दिया गया है। एक कालेज तखतपुर और एक कालेज बिलासपुर निगम क्षेत्र सकरी में खोला जाएगा।

                अमित जोगी ने आरोप लगाया है कि बदलापुर की नियति से कार्रवाई हो रही है। उन्हें जान का खतरा है। भूपेश ने कहा कि बदलापुर कार्रवाई का सवाल ही नहीं उठता है। उन्हें तो पता ही होगा कि कांग्रेस ने उनके परिवार को मुख्यमंत्री,राज्यसभा,लोकसभा,विधानसभा समेत कई पद दिए हैं। कुछ तल्ख अंदाज में सीएम ने कहा कि जरा सुनिए भाई नकली आदिवासी का मुद्दा हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक अजय चन्द्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा ने उठाया है। यह सभी भारतीय जनता पार्टी के हैं। एफआईआर लिखाने वाली समीरा पैकरा भी भाजपा से हैं। इस बात की जानकारी उन्हें अच्छी तरह से है।

                               भूपेश ने कहा कि इसमें बदलापुर जैसी बात ही नहीं है। मामला संवैधानिक और कानूनी है। जांच चल रही है।  बीमार सभी लोग होते हैं..अमित जोगी भी हुए…उनका इलाज हो रहा है। उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया…फिर अपोलो रिफर किया गया है।

            निगम चुनाव में महापौर चुनाव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष के सवाल पर भूपेश ने कहा जनता ही मेयर का चुनाव करेगी। तबालदला उद्योंग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सवा लाख शिक्षाकर्मियों को नियमित शिक्षक बनाया गया है। सभी लोग स्थानांतरण चाहते थे। क्या स्थानांतरण नहीं किया जाना चाहिए। कुछ पार्टी और व्यवस्था को ध्यान में रखकर अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इसमें उद्योग की बात कहां से आती है।

                                     भुूपेश ने यह भी कहा कि हमने पेन्ड्रा,मरवाही गौरेला को जिला बनाया। जोगी और उनके संगवारी ने तो नहीं बनाया। इसलिए आज क्षेत्र की जनता ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर खुशी और धन्यवाद जाहिर किया है।

close