VIDEO-आगर नदी की बा़ढ़ में 18 लोग फंसे…राहत दल के प्रयास से सभी सुरक्षित…बाल-बाल बचे टीम सदस्य और अधिकारी

BHASKAR MISHRA

मुंगेली/बिलासपुर— लगातार बारिश के बाद मुंगेली जिले में आगर नदी उफान पर है। भारी बारिश के मद्देनजर जिले की आपदा प्रबंधन टीम ने नदी के आस पास बसे गांव को पहले से अलर्ट जारी कर दिया था। लेकिन आज दोपहर यकायत भारी बारिश और नदी के तेज बहाव में सूरीघाट के पास 18 से अधिक लोग फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम,तहसीलदार समेत जिला प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। राहत बचाव कर बाढ़ में फंसे सभी 18 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। जानकारी के अनुसार बचाव कार्य के बाद यकायक तीन तरफ से तेज बहाव के बीच अधिकारियों की टीम भी बाढ़ फंस गयी। लेकिन समय पर सहयोग मिलने से सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                              मुंगेली जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सूरीघाट गांव के पास आगर नदी के तेज बहाव में कुछ लोग फंस गए। जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गयी। घटना करीब दोपहर 2 और तीन बजे के बीच की है। चूंकि आपदा प्रबंधन टीम ने पहले से तेज बारिश के मद्देनजर लोगों को अलर्ट कर दिया था। इसके चलते जानकारी के बाद टीम मौके पर पहुंच गयी। साथ ही जिला प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।

                मुंगेली जिला प्रशासन की अतिसक्रियता से राहत बचाव दल तेज बहाव में फंसे लोगों तक नाव से पहुंची। पानी से घिरे सभी 18 लोगों को समय पर सहायता देकर बाहर निकाला गया। राहत बचाव कार्य के दौरान अधिकारियों की टीम भी तीन तरफ से तेज बहाव में फंस गए। शुक्र है कि कोई अधिकारी बाढ़ की चपेट में नहीं आया। जिस स्थान पर अधिकारी खड़े थे…तीन तरफ से तीन तरफ से तेज बहाव के कारण टापू में तब्दिल हो गया।

                             इस दौरान राहत टीम की सूझ बूझ से अभी को सुरक्षित बचा लिया गया। इधर जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे सभी लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही हालात के अनुसार जिला प्रशासन से सतत संपर्क के लिए मोबाइल और टेलीफोन नम्बर भी दिया है।

                मुंगेली तहसीलदार अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि सूरीघाट में आगर नदी के तेज बहाव में 18 लोगों के फंसने की जानकारी मिली। लेकिन जिला प्रशासन की मुस्तैद राहत बचाव टीम समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। यह सच है कि बचाव कार्य के दौरान यकायक तीन तरफ से पानी के बहाव में बचाव दल और प्रशासन के सदस्य घिर गए। लेकिन किसी प्रकार की खरते की बात नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। प्रशासन ने नदी किनारे स्थित सभी गांव में अलर्ट संदेश जारी किया है।

close