और उसने गले को रेत लिया..जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस…युवक की स्थिति बहुत नाजुक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—घटना दोपहर की है। स्थानीय लोगों ने 112 को डायल कर बताया कि एक व्यक्ति ने धारदार चाकू से खुद का गला रेत लिया है। मामले की जानकारी लगते ही तारबाहर पुलिस तत्काल खुदी्राम बोस चौक पहुंच गयी। आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि युवक का नाम रविन्द्र मोहले है। फिलहाल उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       दोपहर को 112 के माध्यम से तारबाहर पुलिस को जानकारी मिली कि खुदीराम बोस चौक के पास एक व्यक्ति दिन दहाड़े खुद के गले को चाकू से रेत दिया है। रेतने के बाद व्यक्ति लहुलुहान होकर गिर गया है। खबर मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंच गयी। तारबाहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। व्यक्ति की पहचान रविन्द्र मोहले के रूप में की गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यक्ति मजदूरी का काम करता है।

           यद्यपि पुलिस ने रविन्द्र मोहले से बातचीत की प्रयास की। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण जानकारी हासिल नहीं हो पायी है। फिलहाल पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि रविन्द्र मोहले हैं कौन। कहां का रहने वाला है और ऐसी कौन सी बात हुई कि उसने गला रेत लिया। फिलहाल तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रविन्द्र की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

close