शिक्षाकर्मियों का तबादला:एक ही दिन दो अलग-अलग अफसरों के दस्तखत से जारी हुई दो लिस्ट…ये तेरी लिस्ट..ये मेरी लिस्ट जैसी हालत

Shri Mi
5 Min Read

रायपुर।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा बाजार का नया कारनामा सामने आया है। जिसमें एक ही दिन एक ही तारीख के दो पदनाम के अधिकारी जिन्होंने अलग अलग  सूची जारी कर दी है। इसमें… ये तेरी लिस्ट  …. ले ये मेरी लिस्ट  जैसी स्थिति दिखाई  दे रही है। एक ही दिन दो सूची जारी होने से  मामला संदिग्ध दिखाई पड़ रहा है। बलोदाबाजार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से  दिनांक 12/7/2019 को जारी आदेश  में जिला शिक्षा अधिकारी एक के भार्गव ने  स्थानांतरण नीति 2019 के तहत प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के पश्चात सहायक शिक्षक एलबी और शिक्षक एलबी की स्थानान्तरण सूची जारी की थी। जिसमे  जिला  शिक्षा अधिकारी ने दस्तख़त किये थे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

12/7/2019 को ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी  एक और स्थानान्तरण आदेश जिसमे सहायक शिक्षक एलबी और शिक्षक एलबी की द्वितीय सूची  जिसमें कुछ संशोधन  भी किया गया है। वह भी जारी कर दी गई है। जो पिछले तीन चार दिनों से वायरल हो रही है।मजेदार बात यह है कि इस दूसरी सूची में जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार ने  दस्तखत नहीं किये है। उसमें जिला शिक्षा अधिकारी के नाम पर जिला सहायक संचालक बलौदाबाजार ने दस्तखत किये है।पहली तबादला  सूची  जो 12 जुलाई को जारी हुई उसमें 64 शिक्षक एल बी और 255 सहायक शिक्षक एल बी का तबादला जिला स्तर में किया गया था।12 जुलाई की तारीख को ही  जारी दूसरी सूची में शिक्षक एलबी के 85 और 133 सहायक शिक्षक एल बी  का तबादला आदेश जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी और सहायक शिक्षक द्वारा जारी दोनो सूची को मिलाया जाए तो जिला शिक्षा अधिकारी की सूची अन्य जिलों के हिसाब से लगती है। दूसरी सूची में फेरबदल दिखाई देता है। जानकारों की माने तो मामला अधिकार क्षेत्र का भी बनाता दिखाई देता है।  जिला शिक्षा अधिकारी के रहते हुए  क्या…? सहायक  संचालक जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से उसी दिन उसी तारीख को दूसरी सूची जारी कर सकते है।जिला स्तर पर 12 जुलाई को जारी शिक्षको की पहली तबादला सूची में जिला शिक्षा अधिकारी ने  15 दिवस का  क्रियान्वयन समय दिया ।12 जुलाई की ही तिथि पर सहायक शिक्षक एलबी और शिक्षक एल बी की तबादला सूची द्वितीय जारी हुई जो 6 सितम्बर  से प्रसारित हुई है ,वह तत्काल प्रभाव से लागू बताई जाती है।

इस दूसरी सूची में जिला शिक्षा अधिकारी की जगह सहायक संचालक के दस्तखत है,जिसमे प्रथम प्रथम सूची के कई आदेश को यथावत कर दिया गया है। साथ ही कुछ लोगो का पुनः नए जगह पर भेज दिया गया है। कही ऐसा तो नही बैक डेट पर मनमाफिक लोगो को बैठाने और कई को निपटाने के लिए द्वितीय लिस्ट जारी की गई है …? सवाल उठना तो लाजमी है कि जिला शिक्षा अधिकारी के उपलब्ध  रहते सहायक संचालक के हस्ते जारी सूची की वैधता आखिर क्या  है..?   इस प्रकार जिला स्तर पर शिक्षकों की जारी तबादला सूची में मनमाने ढंग से शिक्षकों की पोस्टिंग किया जाना बताया जा रहा है।

इस मामले पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एक के भार्गव और जिला सहायक संचालक डी पटेल से फोन पर  मामले की जानकारी के लिए सीजीवाल ने कई बार सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उन्से बात नही हो पाई है। वही बलौदाबाजार के शिक्षक संघ के नेताओ ने बताया कि मामला गंभीर है। कोंडागाँव के एक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अलावा किसी ने भी वर्ग तीन और वर्ग दो पर हो रहे अन्याय पर  कड़ी आपत्ति दर्ज नही की है और मामले को मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान में ले ऐसी माँग भी की है।   आम शिक्षको का कहना है कि प्रशासनिक आधार पर स्थानान्तरण बर्दाश्त नही। बलौदाबाजार मामले की जांच होनी चाहिए।

जारी शिक्षक एलबी की पुरानी सूची-जिला शिक्षा अधिकारी

जारी सहायक शिक्षक एलबी की सूची-जिला शिक्षा अधिकारी

द्वितीय_सूची_शिक्षक एलबी

द्वितीय सूची_सहायक शिक्षक एलबी

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close