अमर ने कहा..जानबूझकर गड़बडी करने वालों की करें शिकायत….कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज…कहा सक्रियता दिखाएं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनावों की रणनीतिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक कर आयोजन कर संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रिचार्च किया जा रहा है। चुनावी टिप्स देते हुए वोटरो को बूथ तक लाने के हुनर भी बताए जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     मंगलवार को रायपुर से भाजपा कार्यालय से प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा नगरीय निकाय चुनाव प्रदेश प्रभारी अमर अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, आईटी सेल प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के ने भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की।

                             भाजपा नगरीय निकाय चुनाव प्रदेश प्रभारी अमर अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से विडियों कांफ्रेंस से आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में जानकारी दी। नेताओं ने कहा कि जिला भाजपा पदाधिकारी, महापौर, सभापति, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सक्रियता से काम करें।

               इस दौरान नेताओं ने मतदाता सूची के प्रकाशन और नाम जोड़ने काटने के साथ सीमांकन के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव अभियान में विशेष रूप से सक्रिय रहने को कहा। अमर अग्रवाल ने कहा कि मतदाता सूची में वार्ड के किसी भी मतदाता का नाम नही छूटना चाहिए। यदि किसी का नाम छूट गया है तो मतदाता सूची में तुरंत जुड़वाना है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावा आपत्ति पर भी विशेष नजर रखने कहा।

              अमर ने बताया कि यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी को लिखित शिकायत कर दुरूस्त करने को कहा जाए। इस दौरान अमर अग्रवाल ने चुनाव से जुड़े अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अग्रवाल ने कहा कि यदि अधिकारी जानबूझकर गड़बड़ी करता है तो न्यायालीन कार्यवाही से पीछे नहीं रहना है।

                  वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान बिलासपुर स्थित भाजपा कार्यालय में मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, मोहित जायसवाल, कन्हैया यादव, रामू साहू, मुरारी गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, कुशल पाण्डेय, मोहन ढोरिया, दिलीप यादव, ईश्वर देवांगन, अनिल यादव, प्रदीप कौशिक, आलेख वर्मा, अनमोल झा सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

close