नाबालिग को लेकर रिश्तेदार फरार…लड़की के माता पिता ने की शिकायत….थाना प्रभारी ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— नाबालिग युवती को उसका रिश्तेदार ही लेकर फरार हो गया है। युवती निपनिया की रहने वाली है। माता पिता ने सीपत थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही पकड़  लिया जाएगा। युवती के माता पिता ने अपनी शिकायत में आरोपी का नाम भी दर्ज कराया है।सीपत थाना से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को निपनिया निवासी पीड़ित परिवार की नाबालिग युवती दिशा मैदान के लिए बाहर गयी थी। मामला सुबह का था। लेकिन दिन भर लड़की वापस नहीं आयी। अपनी शिकायत में गायब नाबालिग ल़़ड़की के पिता ने बताया कि शनिवार को देर रात तक नाते रिश्तेदारों के यहा बेटी की तलाश हुई। रविवार को भी परिजनों से पूछताछ हुई। लेकिन आज तक लड़की नहीं लौटी है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          मंगलवार को सीपत थाना पहुंचकर माता पिता ने अपनी शिकायत में जानकारी दी कि लड़की नाबालिग है। शक है कि एक रिश्तेदार की लड़की पर गलत नीयत थी। उसने ही शादी का झांसा देकर लड़की को लेकर भागा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 363 का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारीआशा सेन ने बताया कि आरोपी रिश्तेदार को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close