पांच जुआरी रूपयों के साथ पकड़ाए…पुलिस की छापामारी…सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सीपत थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर जुआरियों को रंगे हाथ धर दबोचा है। कार्रवाई के दौरान जुआरियों के पास से नगद समेत मोबाइल और वाहन को जब्त किया गया है। इसके पहले आरोपी फरार होते…पुलिस ने पांच लोगों को धर दबोचा। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सीपत थाना क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ थाना प्रभारी आशा सेन की अगुवाई में कार्रवाई हुई। इसके पहले आरोपी फरार होते…पांच जुआरियों को धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से मोबाइल के अलावा ताश की पत्ती समेत करीब 18 हजार रूपए जब्त किये गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिए गए हैं।

                          पकड़े गए आरोपियों के नाम संजू रायकर पिता तुलसी राम रायकर उम्र 24 साल करबला बिलासपुर, सुनील नेताम पिता समारू नेताम उम्र 25 साल थाना रतनपुर गांव जाली विजय कुमार अहिरवार पिता हरिराम अहिरवार उम्र 44 साल श्यामनगर थाना सरकण्डा, रमेश कुमार नेताम पिता छोटेलाल नेताम गांव जाली थाना रतनपुर और घनश्याम पिता रघुदास उम्र 65 साल थाना सीपत है

close