नशे की आदतों ने बनाया अपराधी..3 नाबालिग सामान के साथ पकड़ाए…4 प्रकरणों का पुलिस ने किया खुलासा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— पिछले तीन महीनों से नेहरू नगर, उस्लापुर समेत सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पास इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। नाबालिगों के पास चोरी के माल को भी बरामद किया गया है। पकड़े गए तीन नाबालिगों में दो एक पुरानी चोरी के मामले में भी पकड़ जा चुके हैं। फिलहाल तीनों को बाल किशोर न्यायालय भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा ने बताया कि पिछले तीन महीनों से सिविल लाइन क्षेत्र खासकर पास इलाके में चोरी की लगातार शिकायत मिल रही थी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर इलाकों और शिकायतों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। सीएसपी आर.एन यादव और थाना प्रभारी कलीम समेत जवानों के साथ छानबीन शुरू हुई।

                          लगातार प्रयास और नेहरूनगर से जानकारी मिली कि कुछ नाबालिगों का एक सूने मकान में  आए दिन और लगातार आना जाना होता है। तीनों की स्थिति और प्रस्थिति संदिग्ध है। इस दौरान थाना से भी पुराने चालानों को खंगाला गया। छानबीन के दौरान पुलिस को कुछ जानाकरी मिली। नेहरू नगर से हासिल सीसीटीवी फुटेज के आधार और मुखबिर की सूचना पर सूने मकान में दबिश दी गयी। तीन संदेही नाबालिगों को पकड़ा गया।

        ओपी शर्मा ने बताया कि तीनों नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर पूछताछ शुरू हुई। बारी बारी से तीनों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। तीनों नाबालिगों में से एक ने बताया कि उसके खिलाफ चालान भी किया जा चुका है। जमानत में रिहा होने के बाद दो साथियों के साथ नेहरू नगर,सिंधी कालोनी उस्लापुर क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया।

                    एडिश्नल एसपी ने जानकारी दी कि नाबालिगों के पास से चोरी लैपटाप, दो नग सोने की अंगूठी, दो नग मोबाइल, इंडेक्शन चूल्हा, कैमरा,पेन ड्राइव, समेत कई कीमती सामानों को बरामद किया गया। तीनों ने बताया कि सभी सामान अलग अलग ठिकानों से हैं।

                फिलहाल तीनों आरोपी अपचारी बालकों को न्यायिक रिमाण्ड पर किशोर न्याय बोर्ड के हवाले किया गया है। ओपी शर्मा ने जानकारी दी कि पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने बताया कि  पान गुटखा और नशे की सामाग्री की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी को अंजाम दिया करते हैं।

close