8 जगह से संचालित होगा निगम का कामकाज.. जोन.6 और 7 संख्या में बड़े..सकरी छोटा..तिफरा क्षेत्रफल में आगे

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ,nagar nigam,bilaspur,chhattisgarhबिलासपुर— शासन ने निगम विस्तार के बाद सेटअप का भी कर दिया। बिलासपुर नगर निगम का काम काज कुल आठ जोन में बांटकर दिया जाएगा। सभी आठो जोन के कमिश्नर का भी नाम जाहिर कर दिया गया है। साथ ही जोन कार्यालय का स्थान निर्धारण भी कर दिया गया है। इसके अलावा प्रत्येक जोन में कुल कितने वार्ड होंगे सूची का भी प्रकाशित कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         निगम कार्यालय से हासिल जानकारी के अनुसार जोन क्रमांक एक का मुख्यालय पूर्व नगर पंचायत भवन सकरी को बनाया गया है। सकरी जोन कमिश्नर के पद की जिम्मेदारी प्रवीण शर्मा की होगी। सकरी जोन में 10 के सेटअप में कुल 15 कर्मचारी रहेंगे। जोन क्रमांक 2 पूर्व नगरपालिका कार्यालय भवन तिफरा को बनाया गया है। तिफरा जोन के कमिश्नर प्रवेश कश्यप होंगे। 11 के सेटअप में कुल 25 कर्मचारी जोन में काम करेंगे। जोन क्रमांक तीन का कार्यालय टाउन हाल नगर पालिक निगम में होगा। प्रवीण शर्मा जोन कमिश्नर होंगे। जोन में 11 सेटअप में कुल 23 कर्मचारी होंगे। जोन कमिश्नर चार का मुख्यालय नेहरू काम्पलेक्स व्यापार विहार में होगा। यहां की जिम्मेदारी आर.एस चौहान की होगी। यहां 13 के सेटअप में कुल 25 कर्मचारी होंगे।

                                                                                                      जोन क्रमांक पांच निगम औषधालय सिटी कोतवाली के सामने खुलेगा। जोन क्रमांक पांच के कमिश्नर डी.के.शर्मा होंगे। यहां 12 के सेटअप में कर्मचारियों की कुल संख्या 25 होगी। जोन क्रमांक 6 का कार्यालय तोरवा सामुदायिक भवन को बनाया गया है। यहां 12 के सेटअप में कर्मचारी संख्या 24 रखा गया है। जोन क्रमांक सात कार्यालय राजकिशोर नगर साइस आफिस को बनाया गया है। जोन कमिश्नर राजकुमार मिश्रा को बनाया गया है। यहां कर्मचारियों की कुल संख्या 11 के सेटअप में 26 रखा गया है। जोन क्रमांक आठ का कार्यालय सिटी बस डिपो कार्यालय में रहेगा। यहां के जोन कमिश्नर सति यादव होंगे। कर्मचारियों की संख्या 11 के मुकाबले 17 होगी।

                       निगम कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि प्लेसमेन्ट कर्मचारी जो पहले से काम पर हैं संबधित वार्डों के काम को पूर्ववत करते रहेंगे।

         निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि जोन क्रमांक एक में वार्डों की संख्या वार्ड क्रमांक एक,दो,तीन.चार,13 और 14 को मिलाकर 6 होगी। जोन क्रमांक दो में वार्ड क्रमांंक पांच,छः,सात,आठ,नौ,दस,ग्यारह और बारह को मिलाकर कुल 8 वार्डों को शामिल किया गया है। जोन तीन में वार्ड क्रमांक 15,16,17,18,19,20,21,22 को मिलाकर आठ वार्ड को शामिल किया गया है। जोन चार में कुल पांच वार्ड क्रमशः23,24 25,26, 27, 28 और 29 को मिलाकर सात वार्ड होंगे। जोन क्रमांक पांच में 30,31,32,33,34,35,36  और 37 को मिलाकर कुल आठ वार्ड रखे गए हैं। जोन 6 में वार्ड 38,39, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 69 और 70 को मिलाकर 11 वार्ड हैं। जोन सात में वार्ड संख्या47,48,49,50,51,52,53,54,55,56,57,58 को मिलाकर 11 वार्ड रहेंगे। इसी तरह जोन क्रमांक आठ में वार्ड 59,60,61,62,63,64,65,66,67,68 को मिलाकर कुल 10 को रखा गया है।

close