परवेज के खिलाफ अपराध दर्ज…महिला प्रेरक ने बताया…लगा रहा झूठा आरोप…करता है सरेराह छेड़छाड़

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— एक लड़की ने युवक पर सरेराह छेड़छाड़ और नौकरी दिलाने के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया है। लड़की तोरवा थाना पहुंचकर बताया कि युवक अफवाह फैला रहा है कि उसने नौकरी के लिए पांच हजार रूपए दिए हैं। जिसके चलते उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। तोरवा पुलिस ने लड़की की शिकायत पर युवक के खिलाफ 341,354,354 (का) और आईपीसी की धारा 500 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेमुनगर चुचुहियापारा जीनत विहार निवासी लता यादव ने परवेज आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। लता यादव ने बेलतरा  थाना रतनपुर निवासी परवेज आलम पर सरेराह छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। लता यादव ने एफआईआर में बताया है कि परवेज ने झूठा आरोप लगाया है कि उसने प्रेरक में नौकरी लगाने पांच हजार रूपए लिए हैं। गुरूवार की शाम वह अपनी सहेली के साथ कही जा रही थी। इसी बीच तितली चौक के पास परवेज आलम ने उसके साथ बदतमीजी की है।

                               लता ने बताया कि तितली चौक के पास सहेली समेत उसे परवेज आलम ने घेर लिया। उसने ना केवल बदतमीजी की बल्कि झूठा आरोप भी लगाया कि वह प्रेरक में नौकरी के लगाने पांच रूपए लिए हैं। पुलिस को लता ने बताया कि परवेज ने इसके पहले भी लोगो को घूम घूम कर बताया कि उसने पांच हजार रूपए प्रेरक की नौकरी लगाने को लिए हैं। जबकि यह सरासर गलत है। यह सच है कि वह प्रेरक में काम करती है। नौकरी को लेकर खुद परेशान है। लेकिन उस पर आरोप लगाया जाना कि पांच हजार रूपए लिए हैं…सरासर गलत है।

                लता यादव ने जानकारी दी कि परवेज हमेशा बहाना लेकर छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने लता की शिकायत पर परवेज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

close