VIDEO:जब कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा-आदरणीय अजीत जोगी,बताया दोनो ने दोनों हाथ से लूटा…प्रदेश को किया खोखला…उधड़ने लगी परत

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर–– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आह्वान पर जिला और शहर कांग्रेस ने आज नेहरू चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन और अजीत जोगी का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने दोनो पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि रमन और अजीत जोगी ने मिलकर प्रदेश को खोखला कर दिया है। किसानों को लूटा और युवाओं को धोखा दिया है। हमने शासन से दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुतला भी जलाया है।जिला कांग्रेस ने आज नेहरू चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और अजीत जोगी का पुतला जलाया। कांग्रेसियों ने कहा कि दोनो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पिछले पन्द्रह साल से जुगलबन्दी कर जनता को खून की आंसू रूलाया है। बेरोजगार युवकों के साथ धोखाधड़ी की है। बड़े बड़े घोटाले कर अपनी तिजोकी को भरा है। अब दोनों की परत दर परत कलई खुल रही है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप् ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

सुस्त नजर आयी पुलिस
पुतला दहन के दौरान पुलिस काफी सुस्त नजर आयी। कांग्रेसियों ने इत्मीनान से पुतला खड़ा कर दहन किया। जब पुतला जल गया तो पुलिस लकीर पीटने पहुंची। कुल मिलाकर जैसा हमेशा देखने को मिला कि….पुतले को लेकर छीना झपटी की स्थिति बनती है। आज ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। पुलिस चुपचाप पुतला जलते देखती रही। आखिर में कचरे को हटाना का काम की।

खुल रही परत दर परत दर कलई–नरेन्द्र बोलर
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने बताया कि पिछले पन्द्रह सालों से दोनो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने लूटपाट करने का रिकार्ड स्थापित किया है। रमन सिंह और अजीत जोगी ने मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है। अंतागढ़ मामले में रमन और अजीत जोगी का परिवार सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या का अपराध किया है। मामले में रमन सिंह, दामाद पुनीत गुप्ता, अजीत जोगी और उनका पुत्र अमित जोगी का नाम सीधे सीधे तौर पर सामने आ गया है। दोनों जनता के गुनहगार हैं। बोलर ने बताया कि 36 हजार करोड़ के नान घोटाला में रमन और उनकी पत्नी का नाम अब स्पष्ट रूप से सामने आया है। रमन के शासन काल में इंदिरा प्रियदर्शनी घोटाला हुआ है। कुल मिलाकर परत दर परत घोटाले की कलई खुल रही है। अब इन सबको कानून से कोई नहीं बचा सकता है। हमने आज घोटाले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रमन और जोगी का जलाया पुतला-विजय केशरवानी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि पुतला दहन का कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की दिशा निर्देश में किया गया है। केशरवानी ने बताया कि रमन सिंह और अजीत जोगी की कलई खुल चुकी है। जमता को समझ में आ गया है कि प्रदेश को छलने और लूटने वाला और कोई नहीं बल्कि रमन और अजीत जोगी ही हैं। विजय केशरवानी ने छजका को भाजपा की बी टीम बताया। दोनों ने मिलकर छत्तसीगढ की जनता,किसान,मजदूर,युवाओं को शोषण किया है। जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने कहा कि अजीत जोगी ने कांग्रेस ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता से विश्वासघात किया है। कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन उस इंसान ने अंतागढ़ टेपकाण्ड में भारतीय लोकतंत्र की पीठ में छुरा घोंपा है। अब कांग्रेस सरकार ने फैसला किया है कि जनता के धन को लूटपाट करने और संविधान को धोखा देने वालों की सच्चाई को सामे लाया जाएगा। नान घोटाला,अंतागढ़ कथा के नायकों के चेहरे को बेनकाब किया जाएगा।

अध्यक्ष ने कहा आदरणीय जोगी
प्रदर्शन के बीच पत्रकारों को बयान दे रहे विजय केशरवानी और नरेन्द्र बोलर ने दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम लेते समय जी लगाकर सम्मान दिया। विजय केशरवानी ने अजीत जोगी के लिए आदरणीय शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होने कहा कि हमने रमन सिंंह के साथ आदरणीय अजीत जोगी का भी पुतला जलाया। आदरणीय जोगी को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन उन्होने जनता के साथ विश्वास घात किया।

close