बिलासपुर के युवा इंजीनियर का होगा उड़ीसा में सम्मान…नोबेल संस्था ने कहा…गरीब बच्चों में मयंक ने जगाया ज्ञान का अलख

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सुपर 30 मयंक अग्रवाल को  छत्तीसगढ़ स्तर पर सम्मानित किया गया है। मयंक अग्रवाल को यह सम्मान जेसीआई रायपुर नोबल संस्था ने एक गरिमामय कार्यक्रम में किया है। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर स्थित वृंदावन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के नामचीन हस्तियों ने शिरकत किया। सभी लोगों ने मयंक अग्रवाल के गरीब बच्चों के बीच किए गए कार्यक्रम की सराहना की है।
                         बिलासपुर के बेटे को में गरीब बच्चों के बीच किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। सम्मान कार्यक्रम रायपुर स्थित बृन्दावन हाल में प्रदेश के नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में किया गया। पेशे से इंजीनियर मयंक अग्रवाल बिलासपुर में पीएनबी के बैंक प्रबंधक और समाजसेवी ललित अग्रवाल के सुपुत्र हैं। नोबेल संस्था ने छतीसगढ़ स्तर पर युवा स्ट्रक्चरल इंजीनियर मयंक अग्रवाल का सम्मान बिलासपुर में गरीब बच्चों को निःशुल्क कोचिंग देने और उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने को लेकर दिया गया है।
                    नोबल संस्था के अध्यक्ष प्रमीत शर्मा ने बताया कि आज मयंक अग्रवाल के योगदान को लेकर हम सभी लोग गौरवान्वित महसूस करते हैं। छत्तीसगढ़ स्तर पर विशेष सम्मान देकर संस्था गर्व का अनुभव कर रही है। प्रमीत शर्मा ने बताया कि संस्था ने मयंक अग्रवाल के कामकाज को गरीब बच्चों के बीच देखे जाने के बाद उड़ीसा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में भी नामित किया हैं।
                     आने वाले दिनों में बरगढ़ उड़ीसा में विशाल कार्यक्रम में मयंक अग्रवाल का सम्मान किया जाएगा। आज कार्यक्रम में जेसी विकास गोयल , जेसी राजेश अग्रवाल, जेसी अंजना गोयल ने मयंक अग्रवाल के योगदान को दिल से याद किया है। इस अवसर पर मयंक के पिता बैंकर्स क्लब बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल अपने परिवार के साथ मौजूद होकर मयंक का उत्साहवर्धन भी किया है.
close