बनेंगे तीसरी ताकत..जनता तलाश रही विकल्प…शिवसेना प्रदेश प्रमुख ने बताया…सभी निकाय सीटों से लड़ेंगे चुनाव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— शिवसेना ने एलान किया है कि आने वाले समय में निकाय चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह ने बताया कि राज्य गठन के समय शिवसेना की स्थिति मजबूत थी। एक बार फिर उसी स्थिति को लौटाना है। निकाय चुनाव में परचम लहराएंगे। इसके लिए पूरी ताकत के साथ मेहनत भी करेंगे। तीसरी शक्ति के रूप में पार्टी को स्थापित करेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनजंय सिंह परिहार बिलासपुर पहुंचे। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने परिहार का स्वागत किया। सीएमडी चौक स्थित उद्योग भवन में धनजंय सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। परिहार ने कहा कि आने वाले नगरीय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी गंभीरता के साथ मैदान में उतरेंगे। एक दौर वह था जब राज्य निर्माण के समय शिवसेना प्रमुख राजनैतिक ताकत थी। इस बार हम उसी ताकत को एक बार फिर स्थापित करेंगे। कार्यकर्ता एकजुट होकर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत करेंगे। धनजंय सिंह परिहार ने कहा शिवसेना इस बार प्रदेश के सभी निकाय सीटों से चुनाव लड़ेगी।

                     उद्योग भवन में बैठक के दौरान शिवसेना प्रमुख ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चुनावी मंत्रणा कर जोश के साथ चुनाव में उतरने को कहा। परिहार ने बताया कि इस बार पुरानी ताकत को ना केवल स्थापित करना है बल्कि तीसरी राजनैतिक शक्ति बनकर जनता को विकल्प भी देना है।

                        पत्रकारो से बातचीत के दौरान शिवसेना प्रदेश प्रमुख ने बताया कि हम चुनाव में जनहित के मुद्दे के साथ उतरेंगे। उन्होने बताया कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से ही परेशान है। जनता तीसरी ताकत की तरफ देख रही है। ऐसे में शिवसेना से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

                             सवाल जवाब के दौरान धनंजय ने कहा कि फिलहाल हमने प्रदेश के सभी निकाय सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। अभी हमने किसी दल से गठबंधन के बारे में सोचा ही नहीं है। यदि जरूरत महसूस होगी तो उचित समय पर विचार किया जाएगा।

close