अब कोई भी लड़ सकता है बिलासपुर नगर निगम महापौर का चुनाव, प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन निगमों के महापौर पद हुए रिज़र्व

Chief Editor
2 Min Read

नगर निगम चुनाव ,परिसीमन, प्रक्रिया, जारी, सत्ता पक्ष ,मनमानी, रोकने, बीजेपी,कमेटी,रायपुर,छत्तीसगढ़बिलासपुर । बिलासपुर नगर निगम में महापौर का चुनाव अब कोई भी लड़ सकता है। प्रदेश के नगर निगमों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह स्थिति सामने आई है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिलासपुर नगर निगम में महापौर का पद अनराक्षित है । अब तक बिलासपुर नगर निगम में महापौर का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिज़र्व था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर में प्रदेश के सभी तेरह नगर निगमों के महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को पूरी की गई। जिसमें अनुसूचित जाति के लिए दो , अनुसूचित जनजाति के लिए एक और अन्य पिछड़ा  वर्ग़ के लिए तीन पद आरक्षित किए गए। प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए भिलाई चरौदा नगर निगम और अनुसूचित जाति महिला के लिए रायगढ़ नगर निगम महापौर का पद आरक्षित किया गया है। अंबिकापुर नगर निगम महापौर का पद अनुसूचित जनजाति के लिए रिज़र्व किया गया है। धमतरी और कोरबा नगर निगम महापौर का पद अन्य पिछड़ा वर्ग़ के लिए आरक्षित हो गया है। जबकि राजनांदगाँव नगर महापौर का पद अन्य पिछड़ा वर्ग़ महिला के लिए आरक्षित है।

इसी तरह चिरमिरी नगर महापौर का पद महिला के लिए रिज़र्व किया गया है। जबकि बिलासपुर सहित , रायपुर , भिलाई , दुर्ग और बीरगाँव नगर निगम महापौर का पद सामान्य है।

close