यह तो अन्डर स्टूड था…पूर्व निकाय मंत्री ने कहा..चुनाव और चुनौती के लिए तैयार…पूरे प्रदेश में होगी भाजपा की जीत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

 बिलासपुर— पूर्व नगरीय निकाय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमर अग्रवाल ने कहा कि हम चुनाव और चुनौती के लिए तैयार हैं। भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं चुनाव में उतरने को तैयार हैं। यह अन्डरस्टूड था कि बिलासपुर को सामान्य होना है। क्योंकि आरक्षण के अपने नियम हैं। नियमानुसार बिलासपुर सामान्य सीट हुई। हम निकाय चुनाव को बहुमत के साथ जीतेंगे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

                     अमर अग्रवाल ने बताया कि पूरे देश में भारतीय पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। देश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीबों और देश की सेवा के प्रति दृढ़संकल्प हैं। इसलिए पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया। सेवा सप्ताह 14 से 21 सितम्बर तक मनाया जाएगा। इस दौरान देश प्रदेश समेत बिलाससपुर में भी सप्ताह भर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

                                      रक्तदान शिविर पहुंचकर अमर अग्रवाल ने बताया कि युवा,गरीब,बुजुर्ग,किसान,जरूरतमंदो के हितों की रक्षा करना प्रधानमंत्री का उद्देश्य है। नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश का तेजी से विकास हो रहा है। सप्ताह भर पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त शहर, स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ता जनजन को संदेश देते हुए देश सेवा की संकल्प ले रहे हैं।

                     पूर्व निकाय मंत्री ने बताया कि आरक्षण के अपने नियम होते हैं। इसलिए नियम के अनुसार बिलासपुर मेयर सीट को सामान्य होना ही था। इसके पहले बिलासपुर सीट महिला के लिए सुरक्षित थी..फिर ओबीसी का हुआ। अनुमान भी यहा था कि बिलासपुर सीट इस बार सामान्य के लिए होगा। चूंकि यहा आबादी एसटी एससी की बहुत कम है। इसलिए एसटी एससी सीट होने का सवाल नहीं था।

                                        अमर ने बताया कि हम चुनाव और चुनौती दोनों के लिए तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर है। कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हैं। रणनीति के साथ चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतरेंगे। प्रदेश में भाजपा की जोरदार जीत सुनिश्चित है।

close