पांच छः साल तक बनाया शारीरिक संबध…अब कह रहा मां को मार डालूंगा…पुलिस कप्तान से की युवती ने शिकायत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—पुलिस कार्यालय पहुंचकर एक युवती ने पूर्व प्रेमी पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने लिखित शिकायत में बताया कि युवक पिछले पांच छः साल से शारीरिक संबध बनाकर रखा। जब शादी के लिए दबाव डाली तो उसने ना केवल गाली गलौच देने लगा। बल्कि मां की हत्या करने की भी धमकी दी है। उसने मामले की जानकारी अपनी बहन और मां को दी है। चुंकि युवक अपराधिक मानसिकता का है। और शादी के नाम पर पांच छः साल से दैहिक शोषण किया है। इसलिए युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      अपनी  लिखित शिकायत में युवती ने बताया कि वह तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली है। बिलासपुर में रहकर प्रायवेट काम करती है। अपनी मां और बहन का पोषण करती है। पांच छः साल पहले पिता सोनू खूंटे तखतपुर क्षेत्र निवासी के सम्पर्क में आयी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद प्रेम हो गया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबध बनाया। जब भी शादी के लिए दबाव डाली..उसने आज कल पर टाल दिया। इस दौरान उससे बचने के लिए कई बार मकान बदली। बावजूद इसके वह मोबाइल से सम्पर्क कर घर आता और शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा।

                युवती ने बताया कि इस समय वह महाराणा प्रताप चौक के आस पास रहती है। मूलतः तखतपुर क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली है। इसके पहले उसने कई बार मकान बदला। हर बार उसने मकान में आकर कई बार दैहिक शोषण किया। हर बार शादी का झांसा देकर अस्मत लूटता रहा।

                         युवती ने जानकारी दी कि 18 अगस्त को बालक खूंटे ने मोबाइल से सम्पर्क कर बोला कि घर आ रहा हूं। इतना सुनते ही मैने उसपर दबाव बनाया कि कुछ भी हो जाए लेकिन अब शादी के बाद ही संबध बनाउंगी। यदि मंजूर है तो पहले शादी करे..इसके बाद ही रिश्ते बनेंगे। इतना सुनते ही उसने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जब मैने पुलिस की धमकी दी तो वह…उसने कहा कि यदि बात नहीं मानी तो मां की हत्या कर देगा।

                 मामले की जानकारी सबसे पहले उसने अपनी बहन और मां को दी। इसके बाद वह पुलिस कप्तान कार्यालय पहुंचकर न्याय की भीख मांग रही है। युवती ने बताया कि अपने साथ हुए अन्याय की जानकारी उसने मुख्यमंत्री,आईजी को पत्र के माध्यम से दी है।

close