मनाया जाएगा एक दिवसीय कचरा महोत्सव…स्टार लोगों का होगा सम्मान….निगम ने दिया गार्बेज फेस्टिवल नाम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर–  बिलासपुर नगर निगम ने 21 सितंबर को गार्बेज महोत्सव मनाने का एलान किया है। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वाले स्टार चेहरों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अतिथियों की मौजूदगी में लालबहादुर शास्त्री स्कूल में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कई प्रकार के सांस्कृति कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।
                       बिलासपुर नगर निगम ने फैसला किया है कि लालबहादुर शास्त्री स्कूल में 21 अगस्त को गार्बेज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्टार्स प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मान भी किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृति कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।
                             बताते चलें कि स्वस्च्छ सर्वेक्षण 2020 की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। सर्वोच्च स्थान हासिल करने को लेकर नगर निगम कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इसी तारतम्य में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने विभिन्न वर्गों के बीच नगर निगम ने पिछले दो महीने से ‘बिलासपुर स्टार्स’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का आयोजन सभी वर्गों में किया गया। स्वच्छ मोहल्ला,स्वचछ स्कूल,स्वच्छ कालेज,स्वच्छ हॉटल, स्वच्छ अस्पताल,स्वच्छ बाज़ार,स्वच्छ गणेश पंडाल को लेकर आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम 21 सितम्बर को किया जाएगा।
               निगम  आयुक्त ने जानकारी दी कि विशेषज्ञों ने पिछले एक सप्ताह से प्रतियोगिता में शामिल सभी संस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रतियोगियों को विशेषज्ञों ने रैंक प्रदान किया है। सर्वोच्च रैंक हासिल करने वालों को ‘बिलासपुर गार्बेज फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा।
अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिता 
                          बिलासपुर गार्बेज फेस्टिवल में स्वच्छता पर आधारित शाला स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी। ड्राइंग पेंटिंग,निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता,प्लास्टिक पर शार्ट विडियों फिल्म दिखाए जाएंगे। प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले स्कूल और छात्रों को को सम्मानित किया जाएगा।
स्वच्छता आधारित प्रदर्शनी
                        कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कबाड़ की कलाकृतियों की प्रदर्शनी  लगाई जाएगी।  बताते चलें कि जुलाई महीनें निगम और स्मार्ट सिटी की प्रयास से शहर के सभी स्कूल और कालेजों में स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला में स्कूली बच्चों ने ड्राइंग पेंटिंग के साथ अन्य रचनात्मक कार्यों को पेश किया।
नाटक  गीत कविता से दिया जाएगा संदेश
                    गार्वेज फेस्टिवल में स्कूली बच्चों के अलावा एनजीओ भी नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। इसके अलावा तिफरा अंध-मूक बधिर शाला के छात्र गीत के ज़रिए स्वच्छता का संदेश देंगे।
शहरवासियों के शामिल होने की अपील
                 निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होने कहा कि स्वच्छता की अलख को मिलकर जगाना है। शहर में पहली बार हो रहे गार्बेज फेस्टिवल को शहरवासियों की सहभागिता से ना केवल सफल बनाएंगे। बल्कि स्वच्छता की दिशा में काम कर बिलासपुर का नाम रोशन भी करेंगे।
close