ग्राम स्वराज अभियान : छत्तीसगढ़ को 9 राष्ट्रीय पुरस्कार, मंत्री टी एस सिंहदेव ने चयनित पंचायतों की पीठ थपथपाई

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के कुल 9 जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार-2019 के लिए 8 और नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार-2019 के लिए एक पंचायत का चयन हुआ है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने चयनित सभी पंचायतों को बधाई देते हुए अच्छे कार्यों के लिए उनकी पीठ थपथपाई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए जिला पंचायत कांकेर तथा धमतरी जिले के नगरी जनपद पंचायत और कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत का चयन किया गया है।

सूरजपुर जिले के कंदरई ग्राम पंचायत, राजनांदगांव के मुसराकला और रूआताला पंचायत, धमतरी के अरौद तथा दुर्ग जिले के बोरई ग्राम पंचायत का भी चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ है। वहीं राजनांदगांव जिले के छुईखदान जनपद पंचायत के कुटेलीखुर्द ग्राम पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close