जब मेयर ने उठाया झाडू..जिला अस्पताल को कर दिया साफ…मनाया सेवा सप्ताह…अशोक विधानी ने भी दिया साथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सेवा सप्ताह के अंतिम दिन मेयर किशोर राय ने जिला अस्पताल परिसर में झाडू चलाया। इस दौरान मेयर ने कहा कि सभी के जीवन में साफ सफाई का अहम स्थान होता है। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को स्वच्छता सप्ताह के रूप में मना रही है।
                    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर में सेवा सप्ताह के दौरान जिला पार्टी इकाई ने जन सेवा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। शुक्रवार को मेयर ने स्वच्छता अभियान के तहत जिला अस्पताल परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ झाडू चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
                       मेयर किशोर राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल परिसर, उद्यान व ओपीडी की सफाई अभियान चलाया गया। मेयर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। निगम अपनी सफाई व्यवस्था को बेहतर करने लगातार प्रयासरत है।
                               इस दौरान मेयर ने ने निगम  वासियों से पलास्टिक केरीबेग उपयोग नहीं करने की अपील की। सफाई अभियान में निगम सभापति अशोक विधानी, एमआईसी सदस्य श्याम साहू, बंशी साहू, प्रकाश यादव, पार्षद गणेश रजक, दिनेश देवांगन, मीना गोस्वामी, मंजीत गोस्वामी, नीता साहू, नारायण गोस्वामी, राजा नंदवानी, कमल कौशिक सहित सिविल सर्जन एवं अस्पताल स्टाफ शामिल हुए।
            बताते चलें कि दो दिन पहले ही शासन ने सीटों का आरक्षण सूची जारी किया है। बिलासपुर नगर निगम को सामान्य वर्ग में रखा गया है।
close