सांसद छाया वर्मा ने कहा…अध्यक्ष या विधायक की ही नहींं…कांग्रेस सबकी जागीर…मैं नहीं जानती…सवाल…मंतूराम से ही पूछो

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस पार्टी…जिला अध्यक्ष या विधायक की ही नहीं…बल्कि सभी कार्यकर्ताओं और जनता की भी जागीर है। बड़े परिवार में थोड़ा बहुत होता रहता है। यह बातें राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान कही। छाया वर्मा ने बताया कि अब मंतूराम से ही पूछो की वह किसके दबाव में थे। हमारे यहां किसी पर दबाव नही डाला जाता है। दंतेवाड़ा उप चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी। हमारी तरफ से जोगी कांग्रेस प्रत्याशी पर किसी प्रकार का चुनाव से हटने के लिए दबाव नहीं बनाया गया। फिलहाल वायरल आडियो की जानकारी उन्हें है भी नहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               सवाल जवाब के दौरान सांसद छाया वर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायक की नहीं…अध्यक्ष की नहीं…सबकी जागीर है। कांग्रेस देश की बड़ी पार्टी है। हम लोग संगठित हैं…मिलकर विधानसभा में चुनाव लड़े…68 सीट हासिल किया। पार्टी में कहीं उथल पुथल नहीं है। कांग्रेस बहुत बड़ा परिवार है। जहां चार बर्तन होते हैं..आवाज भी वहीं से आती है। फिर भी हम सब एक हैं। अभी छत्तीसगढ़ बाजार मेेला जाउंगी…वहां विधायक भी रहेंगे…अध्यक्ष महोदय भी होंगे। दोनों से बातचीत करूंंगी। पार्टी में कही मनमुटाव जैसी बात नहीं है। हम सब परिवार की तरह हैं…मिलकर बात भी करेंगे।

                                             पिछड़ा वर्ग आरक्षण के सवाल को बहुत सफाई से टालते हुए छाया वर्मा ने कहा कि आरक्षण का फैसला सबके सामने लाटरी सिस्टम से हुआ है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। सभी लोग रजामन्द हैं। शहर में सामान्य वर्ग की संख्या ज्यादा होती है। इसलिए शहर में सामान्य सीट ज्यादा निकला है। किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ है।

                 निकाय चुनाव बैलेट से होगा या ईव्हीएम से…सवाल के जवाब में छाया वर्मा ने कहा कि इसका फैसला चुनाव आयोग को करना है। हम लोग तो विधानसभा और लोकसभा वोटिंग बैलेट से चाहते थे। सामान्य वर्ग की सीट से समान्य लोगों को लड़ाया जाएगा या फिर अन्य वर्ग के प्रत्याशी भी दांव आजमा सकते थे। सवाल के जवाब में छाया ने कहा कि सामान्य वर्ग का मतलब अनारक्षित सीट है। जो भी लोकप्रिय होगा..उसे निश्चित रूप से मेयर या अध्यक्ष के पद के लिए मौका दिया जाएगा। छाया वर्मा ने बताया कि बिलासपुर में हमारी स्थिति अच्छी है। गुटबाजी की बात से इंकार करते हुए सांसद ने कहा कि बिलासपुर हमने विधानसभा में जीत हासिल की है। मेयर का पद कांग्रेस की ही झोली में जाएगी।

                       छाया वर्मा ने बताया कि हर चुनाव की तासीर अलग अलग होती है। लोकसभा और विधानसभा का मुद्दा अलग अलग होता है। निकाय चुनाव का भी अलग होता है। बेशक हम लोकसभा हार गए हों..लेकिन सरकार के कामकाज के दम पर हम निकाय चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे।

                चर्चा है कि प्रदेश सरकार बदलापुर की राजनीति कर रही है। मंतूराम आरोप पर आरोप…और खुलासा पर खुलासा करते जा रहे हैं। सवाल पर छाया वर्मा ने कहा कि मंतूराम जो बोल रहे है यह उनकी अपनी भावना है। तात्कालीन अंतागढ़ उप चुनाव के समय कितना हल्ला और विवाद हुआ…आप सभी लोग जानता हैं। मंतूराम के साथ जो कुछ भी हुआ…उसी बात को मीडिया में पेश कर रहे हैं।

                                 आपको क्या लगता है कि मंतूराम तब दबाव में थे या अब दबाव में है। छाया वर्मा ने बताया कि इस बारे में बेहतर मंतूराम ही बता पाएंगे। क्योंकि मैं मंतूराम से नहीं मिली…और ना ही उनकी भावनाओं को जानती ही हूं।

           जानकारी है कि दंतेवाड़ा उप चुनाव में कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है….छाया वर्मा ने कहा कि हमे तो जानकारी है कि भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। मैं वहां से आ रही हूं…देवती कर्मा की जीत रही हैं। विधानसभा में उन्हें मात्र 1200 वोट से हार मिली थी। इस बार जीत रही हैं। जोगी कांग्रेस की करारी हार होगी।

                               आडियो वीडियो वायरल हो रहा है कि कांग्रेसी जोगी कांग्रेस प्रत्याशी को खरीदने की कोशिश की है। छाया के अनुसार सभी मनगढ़ंत आरोप हैं। कोई किसी को खरीद नहीं रहा है। आरोप प्रत्यारोप चुनाव में चलता रहता है। लेकिन इसमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है।

Share This Article
close