VIDEO-रोड शो में ढोल की थाप पर जमकर थिरके मंत्री कवासी लखमा

Shri Mi
2 Min Read


दंतेवाड़ा।
अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का डांस एक बार फिर चर्चा में है। दंतेवाड़ा उपुचनाव के प्रचार के दौरान मंत्री लखमा ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। आबकारी मंत्री लखमा शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रोड शो के दौरान उनके साथ खुली गाड़ी में मौजूद थे। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख वे खुद को रोक नहीं पाए और नीचे उतरकर डांस करने लगे। गीदम में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के समर्थन में रोड शो किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। मुख्यमंत्री और रोड शो की तैयारी के लिए बाजे-गाजे का इंतज़ाम किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ढोल की थाप पर कार्यकर्ता नाच रहे थे और मुख्यमंत्री अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ मौजूद मंत्री लखमा खुद को रोक नहीं पाए और गाड़ी से नीचे उतर आए। इसके बाद उन्होंने भी ढोल की थाप पर नाचना शुरू कर दिया। ढोल बजा रहे कलाकारों ने मंत्री को नाचते देखा तो खुद भी उत्साह से भर गए और दलेर मेहंदी के पंजाबी गाने की धुन बस्तर की वादियों में गूंजने लगी।

प्रदेश के केबिनेट मिनिस्टर को नाचते गाते इस अंदाज में देखकर कार्यकर्ता भी नाचने लगे। बता दें कि मंत्री कवासी लखमा अपने अनोखे अंदाज को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है। कुछ दिनों पूर्व में ही एक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को अधिकारी कर्मचारियो की कॉलर पकड़ने की बात कहने के बाद मंत्री लखमा सुर्खियों में थे। इसके बाद अब उनका यह अनोखा अंदाज प्रदेश की जनता के सामने आया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close